
गुजरात: 2017 विधानसभा चुनाव के बाद कहां हैं हार्दिक, जिग्नेश और अल्पेश, क्या है उनका राजनीतिक भविष्य?
AajTak
2017 विधानसभा चुनाव के दौरान गुजरात की राजनीति में चर्चा में रहे हार्दिक पटले, जिग्नेश मेवानी और अल्पेश ठाकोर का राजनीति भविष्य क्या है? इस संबंध में तो फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता. तीनों ही नेता अलग-अलग आंदोलनों से निकले थे लेकिन तीनों आज भी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं.
गुजरात चुनाव को अब महज 6 से 7 महीने का वक्त बचा हुआ है. बीजेपी हो या कांग्रेस या फिर आम आदमी पार्टी... सभी पार्टियां जोर-आजमाइश कर रही हैं. 2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव के तीन चर्चित चहरे हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी और अल्पेश ठाकोर आज क्या कर रहे हैं, उनका राजनीतिक अस्तित्व क्या है? क्या ये तीनों खुद की जगह राजनीतिक पार्टी में बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं? 2022 में क्या इनके नाम पर पार्टी चुनाव लड़ेगी? इन सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं.
हार्दिक पटेल...
पाटीदार आंदोलन का एक बड़ा चेहरा... जो एक वक्त पर पाटीदारों की 3 से 4 लाख लोगों की रैली को संबोधित करता था. हार्दिक पाटीदारों के लिए आरक्षण की मांग के साथ आंदोलन के मैदान में उतरे थे. दरअसल, हार्दिक पटेल का आंदोलन 2015 में शुरू हुआ था. उसके बाद 2017 के चुनाव में हार्दिक भले ही किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़े लेकिन उसका झुकाव कांग्रेस की और साफ देखा जा सकता था. यहीं वजह थी कि गुजरात में 1998 से कभी 60 का आंकडा पार ना करने वाली कांग्रेस 78 सीट जीती थी. इसके बाद से चर्चा होने लगी कि हार्दिक पटेल कांग्रेस से जुड़ सकते हैं.
हार्दिक ने जैसे-जैसे कांग्रेस की और कदम बढ़ाया, पाटीदार समुदाय उनसे दूर होता गया. हार्दिक आज पाटीदार नेता तो हैं, लेकिन वो ज्यादा कांग्रेस नेता कहलाना पंसद करते हैं. कहा जा रहा है कि इसके पीछे की सोच ये है कि अगर भविष्य में किसी बड़े पद पर जाना है तो अकेले पाटीदार नेता के तौर पर उस पद को हासिल नहीं किया जा सकता है. आज हार्दिक गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं, लेकिन वे पार्टी आलाकमान से ये शिकायत करते कई बार दिखे कि वे गुजरात कांग्रेस के नेताओं की गुटबाजी का शिकार हो रहे हैं. गुजरात कांग्रेस के स्थानीय कार्यक्रम में उन्हें बुलाया नहीं जाता. आज 2022 का चुनाव सामने है. कांग्रेस में हार्दिक पटेल युवा नेता के तौर पर काम कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के कई सीनियर नेता आज भी उन्हें पसंद नहीं करते हैं.
हार्दिक ने यूथ कांग्रेस के जरिए अपनी जड़ों को कांग्रेस में मजबूत जरूर की हैं. युवा चहरों के जरिए हार्दिक धीरे-धीरे कांग्रेस में अपनी पकड़ को भी मजबूत कर रहे हैं, लेकिन 2022 में अगर सौराष्ट्र के पाटीदारों का बड़ा चेहरा नरेश पटेल कांग्रेस में शामिल होते हैं तो माना जा रहा है कि हार्दिक पटेल का कद कांग्रेस में कम हो सकता है.
जिग्नेश मेवानी....

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









