
गुजरात: 2002 दंगों के आरोपी की पैसे के लेन-देन में हत्या , पैरोल पर आया थे जेल के बाहर
AajTak
गुजरात दंगों में दोषी कालू ठाकोर नरोदा पाटिया हिंसा मामले में सजा काट रहा था, हाल ही में वो पैरोल पर बाहर आया था. लेकिन रविवार के दिन पैसे के लेनदेन से जुड़े मामले में दो लोगों ने उसकी एक धारधार हथियार की मदद से हत्या कर दी़.
गुजरात दंगों के मामले में जेल काट रहे एक अपराधी की अहमदाबाद में दो लोगों द्बारा हत्या कर दी गई है. ये मामला लेनदेन से जुड़े एक तकरार का बताया जा रहा है. गुजरात दंगों में अपराधी कालू ठाकोर नरोदा पाटिया हिंसा मामले में सजा काट रहा था, हाल ही में वो पैरोल पर बाहर आया था. लेकिन रविवार के दिन पैसे के ट्रांजेक्शन से जुड़े मामले में दो लोगों ने उसकी एक धारधार हथियार की मदद से हत्या कर दी गई. नरोदा पुलिस स्टेशन पुलिस ने जानकारी दी है कि इन दोनों आरोपियों को ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. ये घटना कृष्णानगर चौराहे के पास शनिवार रात को घटित हुई है. नरोदा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर परेश खंबाला (Paresh Khambhala) ने बताया ''ठाकोर का इन दो हत्यारोपियों के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा था. हत्या की घटना की खबर मिलने के बाद हमने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. इनमें से एक नाबालिग है. एक अपराधी की पहचान कमलेश चुनारा के रूप में हुई है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









