
गुजरात: सीएम बदलाव पर हार्दिक पटेल का हमला- चेहरे बदलने से नहीं धुलेंगे सरकार के पाप
AajTak
हार्दिक पटेल ने आगे कहा कि नई सरकार से कोई उम्मीद नहीं है. नई सरकार के मंत्रियों में शिक्षा का अभाव है. उत्तराखंड जैसे हालात पैदा हों तो हैरान होने वाली बात बिल्कुल भी नहीं.
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल चुनावी मोड में आते दिख रहे हैं. हार्दिक जनता के बीच जा रहे हैं साथ ही सरकार पर हमले भी बोल रहे हैं. हार्दिक पटेल कोरोना न्याय यात्रा के लिए मंगलवार को गुजरात के राजकोट पहुंचे थे. राजकोट से हार्दिक पटेल ने सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि कोरोना के समय विजय रुपाणी और उनका पूरा मंत्रिमंडल विफल हुआ. इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चेहरे बदलने की जरूरत पड़ गई. चेहरे बदलने से पाप नहीं धुलेंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









