
गुजरात: साबरकांठा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के पीछे घुस गई तेज रफ्तार कार, 7 लोगों की मौत
AajTak
गुजरात के साबरकांठा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है. कार में सवार कुछ लोग श्यामला जी मंदिर का दर्शन करके हमदाबाद लौट रहे थे तभी उनकी कार ट्रक में घुस गई. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है.
गुजरात (Gujarat) के साबरकांठा जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर आई है. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है. कार में सवार कुछ लोग श्यामला जी मंदिर का दर्शन करके अहमदाबाद लौट रहे थे. तभी उनकी कार पीछे से एक ट्रक में घुस गई. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स के घायल होने की खबर है.
हादसे के बाद कार में सवार लोग बड़ी मुश्किल से बाहर निकाले गए. कार को कटर से काटकर उन्हें बाहर निकाला गया. बता दें कि कार के अंदर कुल आठ लोग सवार थे, जिसमें से एक शख्स के अलावा सभी मौके पर मारे गए.
कार के उड़े परखच्चे
हादसे के बाद कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की स्पीड ज्यादा थी. ट्रक में घुसने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. कार के अंदर फंसी लाशों को निकालने के लिए दमकल विभाग को कटर का उपयोग करना पड़ा.
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग अहमदाबाद के रहने वाले थे. हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे वाली जगह का मुआयना किया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











