
गुजरात: श्यामलाजी के पास धमाके में गई थी 2 लोगों की जान, जांच में हैंड ग्रेनेड से धमाका होने की पुष्टि
AajTak
उत्तरी गुजरात में अरावली जिले के भिलोदा तालुका में शामलाजी के पास गोधकुल्ला गांव में एक घर में विस्फोट हुआ था. जिसमें 32 वर्षीय रमेशभाई लालजीभाई फनेजा और उसकी बेटी की मौत हो गई थी. इस धमाके में फनेजा की पत्नी और दो अन्य बच्चे भी घायल हो गए थे.
उत्तरी गुजरात में शामलाजी के पास हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी. अब प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह ग्रेनेड ब्लास्ट था. हाल ही में विस्फोट में मारे गए एक व्यक्ति की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें उसे बेल्ट पर हथगोला पहने देखा जा सकता है. अब हैंड ग्रेनेड की सोर्सिंग के संबंध में जांच की जा रही है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









