
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर क्या कह रहा है विदेशी मीडिया?
AajTak
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की है. पिछले 27 साल से गुजरात में बीजेपी की सरकार है. इस प्रचंड जीत को विदेशी मीडिया ने भी प्रमुखता से जगह दी है. ब्रिटिश मीडिया ने इसे 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए बूस्टर बताया है. वहीं, पाकिस्तानी मीडिया ने मोदी मैजिक पर सवाल उठाया है.
गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को प्रचंड बहुमत मिला है. बीजेपी ने गुजरात में रिकॉर्ड लगातार सातवीं बार जीत दर्ज की है. बीजेपी ने इतिहास रचते हुए 182 में से 156 सीटों पर जीत दर्ज की है. इस जीत को देश के मीडिया के साथ-साथ विदेशी मीडिया ने भी प्रमुखता से जगह दी है.
पाकिस्तानी मीडिया ने कसा तंज
पाकिस्तानी मीडिया 'द डॉन' ने गुरुवार को आए विधानसभा रिजल्ट को लेकर लिखा है कि भारत में हुए अहम चुनाव में विपक्षी पार्टी ने मारी बाजी (Indian opposition turns the corner with key polls).
'द डॉन' ने लिखा है कि भारत के दो राज्यों के विधानसभा चुनाव और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दिल्ली एमसीडी चुनाव समेत कुछ सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट यह संकेत देता है कि बीजेपी की लोकप्रियता में कमी आई है. वहीं, विपक्ष को लेकर लिखा है कि लंबे इंतजार के बाद विपक्ष एकजुट हो रहा है.
द डॉन ने लिखा है कि बीजेपी ने गुजरात में तो एकतरफा जीत दर्ज की है लेकिन हिमाचल प्रदेश में सत्ता से बाहर हो गई. डॉन ने तंज कसते हुए लिखा है कि गुजरात में बीजेपी के लिए मोदी मैजिक चला तो हिमाचल प्रदेश में क्यों फेल रहा?
गुजरात चुनाव के परिणाम को अरब न्यूज ने भी जगह दी है. अरब न्यूज ने लिखा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में बीजेपी की यह प्रचंड जीत 2024 में होने वाले आम चुनाव में बूस्टर का काम करेगी. वेबसाइट ने लिखा है कि देश के पश्चिम में स्थित राज्य गुजरात में बीजेपी 1995 से सत्ता में है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











