
गुजरात में साइबर ठगों पर एक्शन... पीड़ितों के 5.51 करोड़ वापस दिलाए, दुबई-वियतनाम-कंबोडिया से चल रहा था गैंग
AajTak
गुजरात पुलिस ने साइबर क्रिमिनल्स के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इसी के साथ ठगी के शिकार लोगों को 5.51 करोड़ रुपये वापस लौटाए गए हैं. वहीं दुबई, वियतनाम और कंबोडिया से संचालित 804 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड गिरोह के 10 आरोपियों को अरेस्ट किया है.
गुजरात पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. धोखाधड़ी के शिकार नागरिकों को 5.51 करोड़ से अधिक की राशि वापस दिलाई गई है. इसी के साथ 804 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम गैंग का भंडाफोड़ किया गया है. गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि पुलिस ने गुजरात के नागरिकों की गाढ़ी कमाई को लूटने वाले साइबर ठगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है. हर्ष संघवी कहा कि 'तेरा तुझको अर्पण' कार्यक्रम के तहत गांधीनगर स्थित साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने नागरिकों को बड़ी धनराशि लौटाई है.
एक बड़े मामले में वडोदरा के एक सीनियर सिटीजन को प्रतिष्ठित बीमा कंपनियों के नाम पर मुनाफे का वादा करके ठगा गया था, जिसके 4.91 करोड़ रुपये पुलिस ने फ्रीज कर वापस लौटा दिए. एक अन्य मामले में अहमदाबाद की एक सीनियर महिला को फर्जी पुलिस अफसर बनकर डिजिटल अरेस्ट किया गया, उन्हें ड्रग मामले में फंसाने की धमकी दी गई और स्काइप पर 12 दिनों तक नजरबंद रखकर 48 लाख की धोखाधड़ी की गई थी, ये रकम भी पुलिस ने वापस करवाई है.
इसके अलावा पुलिस ने रॉकक्रीक नामक एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से एक परिवार से ठगे गए 12.70 लाख की धनराशि भी रिकवर कर वापस करवाई है.
यह भी पढ़ें: सैकड़ों बैंक खाते, 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन... फेसबुक लिंक से विदेशी साइबर गैंग से जुड़ा, बागपत के अंकित की कहानी
अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क पर एक्शन के संबंध में हर्ष संघवी ने बताया कि गुजरात पुलिस ने दुबई, वियतनाम और कंबोडिया से संचालित बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह आम नागरिकों को डेढ़ से दो प्रतिशत कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खाते और सिम कार्ड लेता था. उनका इस्तेमाल देशभर में साइबर धोखाधड़ी करने में करता था.
इस गिरोह ने देशभर में 1549 क्राइम किए हैं और अनुमानित 804 करोड़ की ठगी की है, जिसमें से गुजरात में 141 अपराधों में 17.75 करोड़ की धोखाधड़ी शामिल है. इस कार्रवाई में सूरत से 10 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से 65 मोबाइल, 447 डेबिट कार्ड, 529 बैंक खाता किट, 686 सिम कार्ड और 16 पीओएस मशीनें शामिल हैं.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










