
गुजरात में राहुल की यात्रा की एंट्री से पहले मोढवाडिया का कांग्रेस से एग्जिट... आज बीजेपी में जाएंगे 3 पूर्व विधायक
AajTak
कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. पार्टी के सीनियर नेता भी पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं. गुजरात में कुछ दिनों पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता नारण राठवा ने कांग्रेस का साथ छोड़ा था, वहीं अब अर्जुन मोढवाडिया ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है.
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांगेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. गुजरात में भी कांग्रेस को ऐसा ही एक झटका लगा है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की गुजरात में एंट्री से ठीक 3 दिन पहले पार्टी के स्टेट चीफ अबंरीश डेर और सीनियर नेता के साथ ही पूर्व विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने BJP में शामिल होने का ऐलान कर दिया.
कांग्रेस के 3 पूर्व विधायक अर्जुन मोढवाडिया, अंबरीश डेर और मुलू भाई कंडोरिया आज भाजपा मे शामिल होने जा रहे हैं. तीनों नेता दोपहर 12 बजे प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन करेंगे. बता दें कि अर्जुन मोढवाडिया और अंबरीश डेर ने कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था.
नारण राठवा ने हाल ही में छोड़ी है कांग्रेस
कांग्रेस छोड़ने से पहले अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी के उस फैसले की जमकर आलोचना की, जिसमें कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बहिष्कार का ऐलान किया था. दिलचस्प बात यह है कि तीनों पूर्व विधायक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात में दाखिल होने के ठीक पहले आज बीजेपी जॉइन करने वाले हैं. इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा अपने बेटे और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ सत्ताधारी बीजेपी में शामिल हो गए थे.
BJP उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे चुनाव
जानकारी के मुताबिक अब अर्जुन मोढवाडिया बीजेपी में शामिल होंगे. वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले विधानसभा उपचुनाव में वह बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव भी लड़ेंगे. मोढवाडिया पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं और 2 बार विधायक रह चुके हैं. तीसरी बार वह कांग्रेस के ही टिकट पर 2022 मे जीते थे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











