
गुजरात में बीजेपी को किसने बता दिया भारतीय झगड़ालू पार्टी?
AajTak
सूरत के उद्यमी हीरा कारोबारी और तकरीबन चार हज़ार से अधिक अनाथ बेटियों के दत्तक पिता बनकर कन्यादान करनेवाले महेश सवानी ने अब समाज सेवा करने के लिए 'झाड़ू' पकड़ लिया है. यानी कि आम आदमी पार्टी से जुड़ गए हैं.
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को भारतीय झगड़ालू पार्टी बताया है. रविवार को सूरत में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने दिल्ली में आवश्यकता से अधिक ऑक्सीजन को संग्रह करने के आरोप का खंडन किया और इसे बीजेपी का झूठ बताया. सूरत के उद्यमी हीरा कारोबारी और करीबन चार हज़ार से अधिक पिता विहीन पुत्रियों का दत्तक पिता बनकर कन्यादान करनेवाले महेश सवानी ने अब समाज सेवा करने के लिए 'झाड़ू' पकड़ लिया है. यानी कि आम आदमी पार्टी से जुड़ गए हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











