
गुजरात में दी गई कार को 'समाधि...' पूरे गांव में हुआ अनुष्ठान, किसान ने बताया इस कहानी का कनेक्शन
AajTak
गुजरात के अमरेली जिले में अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक किसान ने अपनी पुरानी कार को समाधि देकर उसका स्मारक बनवाया. संजय पोलारा नाम के इस किसान ने अपनी चार पहिया कार को अपनी सफलता और सौभाग्य का प्रतीक मानते हुए उसे जमीन में दफना दिया. इस दौरान पूरे गांव में ढोल-नगाड़ों और विशेष पूजा अनुष्ठानों के साथ समारोह आयोजित किया गया.
गुजरात के अमरेली जिले के पदरसिंगा गांव में अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक किसान ने अपनी पुरानी कार को समाधि देकर स्मारक बनवाया है. इस दौरान विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया और पूरे गांव में धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साधु-संतों की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर कार को दफना दिया गया.
दरअसल, अब तक आपने साधु-संतों या कुछ विशेष समुदायों में समाधि दिए जाने की बातें सुनी होंगी, लेकिन गुजरात में एक अलग ही मामला सामने आया. यहां अमरेली के लाठी तालुका के पदरसिंगा गांव में किसान संजय पोलारा ने अपनी पुरानी कार को समाधि देकर एक स्मारक बनवाया है.
अमरेली के लाठी तालुका के पदरशिंगा गांव में लोग पूरे जोश के साथ ढोल-नगाड़े और डीजे बजा रहे थे. यहां किसान संजय पोलारा की पुरानी कार को फूलों से सजाया गया. संतों और महंतों की विशेष उपस्थिति में पूरा गांव कार को जमीन में समाधि देने पहुंचा. संजय पोलारा ने साल 2013-14 में कार खरीदी थी. किसान संजय पोलारा का मानना है कि इस चार पहिया वाहन की वजह से उनकी जिंदगी में प्रगति हुई है, इसलिए वे अपना ये वाहन बेचने की बजाय इसे समाधि देना चाहते थे.
अपनी कार को लकी मानने वाले किसान संजय पोलारा सूरत में बिजनेस के जरिए कंस्ट्रक्शन से जुड़े. कार आने के बाद उनका रुतबा बढ़ा. समाज में अच्छा नाम हुआ.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







