
गुजरात में तबाही का निशान छोड़ गई बारिश, अभी भी डूबे हुए हैं नवसारी के कई इलाके, अहमदाबाद एयरपोर्ट का भी बुरा हाल
AajTak
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी भारी जलजमाव हो गया था और पार्किंग को लेकर भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इसको लेकर अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर उड़ान चेक कर लें.
अहमदबाद और जूनागढ़ समेत गुजरात के कई जिलों में हुई बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए थे. अहमदाबाद-जूनागढ़ में बारिश बंद हो गई और लोगों को जलजमाव से भी मुक्ति मिल गई है. हालांकि सड़कों पर आई बाढ़ की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. घर के बाहर खड़ी गाड़ियां पानी के बहाव में एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं. इसके अलावा अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी यात्रा से पहले लोगों को एयरलाइंस से कॉन्टेक्ट करने की सलाह दी गई.
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी भारी जलजमाव हो गया था और पार्किंग को लेकर भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इसको लेकर अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर उड़ान चेक कर लें. इसके साथ ही यात्रियों को पार्किंग से बचने की भी सलाह दी गई है.
एयरपोर्ट की ओर से ट्वीट किया गया, "SVPIA में सभी उड़ानों की आवाजाही और हवाई अड्डे के टर्मिनल संचालन सामान्य और निर्बाध रूप से जारी हैं. हवाई अड्डे के आसपास भारी बारिश और जल जमाव के कारण, हम सभी यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें और उड़ान की स्थिति की जांच करें. यात्रियों को हवाई अड्डे पर पार्किंग से बचने की भी सलाह दी जाती है. अहमदाबाद हवाई अड्डे पर हमारी टीमें अपने यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं."
इसके अलावा अहमदाबाद के सिविलि अस्पताल में भी पानी भर गया था, जिसका वीडियो भी सामने आया है. सिविल अस्पताल का ट्रामा वार्ड में शनिवार की रात जलजमाव हो गया था, हालांकि अब स्थिति पर काबू पा लिया गया है.
जूनागढ़ में अब थमी बारिश, हालात खराब

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









