
गुजरात में चुनाव ड्यूटी से हटाए गए IAS अधिकारी, इंस्टाग्राम पर 'पब्लिसिटी स्टंट' करना पड़ा भारी
AajTak
यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को गुजरात चुनाव में अहमदाबाद के बापूनगर और असरवा विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया था. ड्यूटी मिलने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तैनाती को बढ़-चढ़कर बताना शुरू कर दिया.
गुजरात के अगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर आजमाइश कर रही हैं. वहीं चुनाव आयोग की तरफ से भी तैयारियां की जा रही हैं. इस बीच चुनाव ड्यूटी में लगाए गए एक IAS अधिकारी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'आत्म-प्रचार' करना भारी पड़ गया. जिस पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया. आयोग ने तस्वीरों को शेयर करना पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है.
दरअसल, यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को गुजरात चुनाव में अहमदाबाद के बापूनगर और असरवा विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया था. ड्यूटी मिलने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तैनाती को बढ़-चढ़कर बताना शुरू कर दिया. चुनाव आयोग के पास उनकी कई पोस्ट के साथ शिकायत पहुंची. जिस पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने अभिषेक सिंह को तुरंत पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया और अगले आदेश तक किसी भी तरह की चुनावी जिम्मेदारी या ड्यूटी पर न लगाने का भी फैसला कर आदेश जारी किया.
चुनाव आयोग ने बताया पब्लिसिटी स्टंट
चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा कि अभिषेक सिंह-I (UP:2011) को चुनाव ड्यूटी से हटाया जाता है. उन्होंने अपनी आधिकारिक हैसियत को इंस्टाग्राम पर पब्लिसिटी स्टंट के रूप में इस्तेमाल किया है. इसलिए जनरल ऑब्जर्वर को उनके कर्तव्यों से तत्काल मुक्त कर दिया गया है. उन्हें ऑब्जर्वर और अगले आदेश तक चुनाव संबंधी किसी भी ड्यूटी से डिबार कर दिया गया है.
अधिकारी के इंस्टाग्राम पर 30 लाख से अधिक फॉलोअर्स
आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन यानी 30 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. उन्होंने गुजरात चुनाव में ड्यूटी मिलने के बाद दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. जिसमें वह अपनी गाड़ी के साथ खड़े हैं और उस पर बीकन और “ऑब्जर्वर” लिखा हुआ है. फोटे के कैप्शन में लिखा है, “गुजरात चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के रूप में अहमदाबाद में शामिल हुए.”

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










