
गुजरात में गर्मी की वजह से बदला गया स्कूलों का समय, जानें अब कितने बजे लगेंगी क्लासेस
AajTak
बढ़ते तापमान की वजह से गुजरात के स्कूलों का समय बदल दिया गया है. पिछले कुछ दिनों में गुजरात का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है. ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिए यह फैसला लिया गया है.
Gujarat School Timing Changed: गुजरात के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. बढ़ती गर्मी को देखते हुए अहमदाबाद प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है. नगर निगम संचालित नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के 425 स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया गया है. इसके अलावा अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर के समय ट्रैफ़िक सिग्नल बंद रखने का भी फैसला लिया है.
सुबह-सुबह लगेंगे क्लासेस
गर्मी की वजह से स्कूल का रिपोर्टिंग टाइम सुबह सात बजे से कर दिया गया है, ताकि स्कूल आते समय सभी छात्र और छात्राएं तेज धूप का सामना ना करें. वहीं, स्कूल बंद होने का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया है. अहमदाबाद नगर निगम संचालित सरकारी स्कूलों के समय में गर्मी की वजह से किए गए बदलाव पर नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के एडमिनिस्ट्रेटर लगधीर देसाई ने कहा, 'गर्मी से बच्चों को राहत देने के लिए दोपहर की शिफ्ट को सुबह-सुबह स्कूल बुलाने का फैसला लिया है. जिन स्कूलों में बैठने की व्यवस्था उपलब्ध है, उन्हें सोमवार से शुक्रवार को सुबह सात बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजे तक बुलाया जाएगा और शनिवार के दिन सुबह सात बजकर 10 मिनट से 11:30 तक स्कूल का समय शिफ्ट करने के आदेश जारी किया है'.
अहमदाबाद में 100 ट्रैफिक सिग्नल दोपहर के दौरान बंद रहेंगे
अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने पिछले साल की तरह इस साल भी दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के दौरान शहर के 100 ट्रैफिक सिग्नल बंद रखने का फैसला लिया है. इसके अलावा लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए हैवी ट्रैफिक वाले सिग्नल प्वाइंट्स पर समय कम किया जाएगा. बता दें गुजरात में गर्मी बढ़ने की वजह से 108 इमरजेंसी सर्विसेज़ को पिछले एक हफ्ते में चक्कर आने से गिरने के 1200 से ज्यादा कॉल्स रिसीव हुए हैं. गर्मी बढ़ने की वजह से वॉमिटिंग, पेट दर्द, सिरदर्द के कॉल्स में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है.
गर्मी के कहर से बचने के लिए क्या करें:

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












