
'गुजरात में कांग्रेस 5 सीटें भी नहीं जीतेगी, लिखकर ले लो,' बोले अरविंद केजरीवाल
AajTak
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित आजतक के टाउनहॉल में शामिल हुए और कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा किया है. केजरीवाल ने कहा- 'कांग्रेस को कौन गंभीरता से लेता है? गुजरात के लोगों को बदलाव की जरूरत है. अगर लोग बदलाव नहीं चाहते हैं तो हमें कोई जगह नहीं मिलती.
अहमदाबाद में आजतक के टाउनहॉल में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा किया है. केजरीवाल ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा- कोई भी पुरानी पार्टी (कांग्रेस) को गंभीरता से नहीं ले रहा है. उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर लिखित में भी दिया कि कांग्रेस को गुजरात में पांच से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी.
बता दें कि इससे पहले पंजाब चुनाव के समय अरविंद केजरीवाल ने पांच पॉइंट पर लिखकर दिया था और उनकी वो भविष्यवाणी सच साबित हुई थी. केजरीवाल से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने फिर से लिखित में ही देने के लिए कागज और कालम ले ली.
'गुजरात में कुछ अलग माहौल है'
केजरीवाल ने कहा- 'कांग्रेस को कौन गंभीरता से लेता है? गुजरात के लोगों को बदलाव की जरूरत है. अगर लोग बदलाव नहीं चाहते हैं तो हमें कोई जगह नहीं मिलती. हमें 30 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है. हमने पंजाब में सरकार बनाई. गुजरात में भी कुछ अलग माहौल है.'
लिखित में दिया- 5 से कम सीटें जीतेगी कांग्रेस
केजरीवाल से कांग्रेस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने हाथ में एक कागज और कलम निकाली और लिखित रूप में भविष्यवाणी कर दी. केजरीवाल ने लिखकर दिया- 'गुजरात चुनाव में कांग्रेस की 5 से कम सीटें आएंगी.' उनसे जब AAP के दूसरे नंबर पर होने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- हां, अभी 2 नंबर पर हैं. हम एक नंबर पर आएंगे.'

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








