
गुजरात में आजतक का डिजिटल प्लेटफॉर्म www.gujarattak.in लॉन्च
AajTak
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात को 20 वर्षों तक नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन मिला. उन्होंने विकास की नींव रखी. इसके परिणामस्वरूप आज पानी, स्वास्थ्य, सड़क, कन्या शिक्षा, कृषि और औद्योगिक विकास समेत सभी क्षेत्रों में गुजरात ने विकास किया है. बतौर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक परियोजनाओं के जरिए गांव-गांव तक बिजली और सड़क पहुंचाई है.
राष्ट्रीय न्यूज चैनल आजतक का गुजरात में डिजिटल प्लेटफॉर्म www.gujarattak.in लॉन्च हो गया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को अहमदाबाद में बेवसाइट को लॉन्च किया है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि गुजरात ने 'सबका साथ, सबका विकास' सूत्र को चरितार्थ किया और कोरोना महामारी के समय में भी विकास की रफ्तार को बरकरार रखा है. हाल ही में वित्तीय मामलों से संबंधित राष्ट्रीय रिपोर्ट में गुजरात ने अपना प्रथम स्थान कायम रखा है.
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गुजरात को 20 वर्षों तक नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन मिला और उन्होंने विकास की नींव रखी. इसके परिणामस्वरूप आज पानी, स्वास्थ्य, सड़क, कन्या शिक्षा, कृषि और औद्योगिक विकास समेत सभी क्षेत्रों में गुजरात ने विकास किया है. उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक परियोजनाओं के जरिए गांव-गांव तक बिजली और सड़क पहुंचाई है. पटेल ने विश्वास जताया कि सबका साथ और सबका प्रयास से गुजरात अग्रसर है और आगे भी रहेगा.
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन से राज्य की विश्व स्तर पर पहचान स्थापित हुई है और आज विदेशी पूंजी निवेश के मामले में गुजरात देश में अव्वल है. भारत की अर्थव्यवस्था में गुजरात का हिस्सा 8.36 फीसदी है और सरकार इसे 10 फीसदी तक पहुंचाने के रोडमैप के साथ आगे बढ़ रही है.
पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को हमें आत्मनिर्भर गुजरात के जरिए साकार करने को संकल्पबद्ध होना है. उन्होंने गुजरात राज्य के विकास के आंकड़े प्रस्तुत किए और कहा कि 2002 में राज्य में 2.74 लाख सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) थे, जो आज बढ़कर 8.66 लाख हो गए हैं.
औद्योगिक उत्पादन 1.27 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 16.19 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. वहीं, निर्यात के क्षेत्र में अकेले गुजरात का योगदान लगभग 30 फीसदी है. अनाज या धान फसलों की बुवाई आज 31.82 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गई है. धान फसलों की उत्पादन क्षमता में 171.38 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










