
गुजरात मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल, 7-10 मंत्री होंगे बाहर! इन नए चेहरों को मिल सकती है जगह
AajTak
दीपावली से पहले गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में उलटफेर की सुगबुगाहट तेज हो गई है. दिल्ली में पीएम आवास पर बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और संगठन महामंत्री रत्नाकर गुजरात लौट आए हैं. अब किसी भी दिन मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है.
दीपावली से ठीक पहले गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में बड़े उलटफेर की अटकलें जोर पकड़ रही हैं. गुजरात में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से 2 साल पहले इस कदम सत्ताधारी भारतीय जतना पार्टी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर सोमवार को हुई लंबी बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और संगठन महामंत्री रत्नाकर मंगलवार दोपहर गुजरात लौटे.
सूत्रों की मानें तो गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार बहुत जल्द होगा, जिसमें वर्तमान 16 सदस्यीय कैबिनेट के ज्यादातर मंत्रियों को हटाया जा सकता है. नया मंत्रिमंडल 20 से अधिक सदस्यों वाला होगा. बता दें कि 2022 के गुजरात चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद बने छोटे मंत्रिमंडल का विस्तार लंबे समय से लंबित है. राज्य के बीजेपी नेतृत्व की दिल्ली में हाईकमान के साथ हुई बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर मुहर लग गई है.
यह भी पढ़ें: गुजरात के 8 बड़े शहरों में 7 साल से नहीं हुआ ऑडिट, टैक्स के पैसों पर उठे सवाल, RTI से हुआ खुलासा
सूत्रों के मुताबिक वर्तमान 16 में से 7-10 मंत्रियों को ड्रॉप करने और 5-7 मंत्रियों को दोहराने की योजना है. नए मंत्रिमंडल में जिनकी जगह तय मानी जा रही है, उनमें स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी, उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत, शिक्षा राज्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया, जल आपूर्ति मंत्री कुंवरजी बावलिया और वन राज्य मंत्री मुकेश पटेल शामिल हैं. वहीं नए चेहरों में कांग्रेस से आए अर्जुन मोढवाड़िया, अल्पेश ठाकोर, सी.जे. चावड़ा और हार्दिक पटेल को मौका मिलने की संभावना है.
पूर्व मंत्रियों जीतू वाघाणी, शंकर चौधरी और जयेश रादड़िया की भी मंत्रिमंडल में वापसी हो सकती है. भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि युवा और अनुभवी विधायकों के मिश्रण वाली संभावित नई कैबिनेट 2027 चुनाव की तैयारी को मजबूत करेगी. नए चेहरों से पुराने मंत्रियों के खिलाफ बने सत्ता विरोधी लहर को काटने की उम्मीद पार्टी कर रही है. अब सभी निगाहें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पर टिकी हैं कि फेरबदल कितना व्यापक होगा.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









