
गुजरात: बीजेपी नेता के ऊपर हुई नोटों की बारिश, देखें वीडियो
AajTak
गुजरात भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर नेता और कर्नाटक के पूर्व गवर्नर वजुभाई वाला खुद राजपूत हैं. वैसे में गुजरात के मांगरोल में कारडिया राजपूत के जरिए वजुभाई वाला का सन्मान कार्यक्रम के साथ लोकसंगीत का आयोजन किया गया. लोकसंगीत के कार्यक्रम के बीच में लोगों ने वजुभाई वाला पर हजारों रुपयों के नोटो की बारिश की. वजुभाई वाला स्टेज पर खड़े थे और लोग उनपर पैसों की बारिश कर रहे थे. पैसे इतने ज्यादा उड़ाए गये की इस जमा करने के लिए 3 से 4 लोगों को लगाया गया. देखें वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











