
'गुजरात पाकिस्तान नहीं है,' फडणवीस ने वेदांता-फॉक्सकॉन डील पर शिवसेना और NCP पर किया पलटवार
AajTak
महाराष्ट्र से 1.54 लाख करोड़ की वेदांता-फॉक्सकॉन परियोजना को गुजरात ट्रांसफर कर दिया गया है, जिसके बाद से विपक्ष लगातार बीजेपी-शिंदे गुट की सरकार पर हमला कर रहा है. इस संबंध में शुक्रवार को फडणवीस ने शिवसेना और एनसीपी का नाम लिए बिना निशाना साधा और उन्होंने तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार को जिम्मेदार ठहराया.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वेदांता-फॉक्सकॉन परियोजना के गुजरात चले जाने के विवाद को लेकर शिवसेना और एनसीपी पर हमला बोला है. फडणवीस ने कहा है कि गुजरात पाकिस्तान नहीं है. वह भी हमारा भाई है और हम स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में फिर एक नंबर होंगे. उन्होंने ये भी कहा कि परियोजना के गुजरात शिफ्ट हो जाने के लिए पिछली MVA सरकार दोषी है. फडणवीस शुक्रवार को मुंबई में लघु उद्योग भारती के महाराष्ट्र राज्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
बता दें कि महाराष्ट्र से 1.54 लाख करोड़ की वेदांता-फॉक्सकॉन परियोजना को गुजरात ट्रांसफर कर दिया गया है, जिसके बाद से विपक्ष लगातार बीजेपी-शिंदे गुट की सरकार पर हमला कर रहा है. इस संबंध में शुक्रवार को फडणवीस ने शिवसेना और एनसीपी का नाम लिए बिना निशाना साधा और उन्होंने तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार को जिम्मेदार ठहराया. फडणवीस ने कहा कि पिछली एमवीए सरकार की सुस्ती के कारण ये परियोजना गुजरात चली गई है. उन्होंने कहा कि गुजरात पाकिस्तान नहीं है.
पिछली MVA सरकार ने कोई प्रयास नहीं किए
फडणवीस ने कहा- 'हमारी सरकार के सत्ता में आने से पहले ये परियोजना गुजरात में चली गई. हमारे कार्यभार संभालने के तुरंत बाद हमने परियोजना को बनाए रखने के लिए सभी प्रयास किए, लेकिन तब तक गुजरात ट्रांसफर किए जाने का काम पूरा हो गया था. हालांकि, पिछली MVA सरकार ने इस बारे में कोई प्रयास नहीं किए और हम पर उंगली उठाई जा रही है. उनके (एमवीए) कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र गुजरात से पिछड़ गया, लेकिन अगले दो वर्षों में हम महाराष्ट्र को गुजरात से आगे ले जाएंगे और यह एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है.
हम महाराष्ट्र को अन्य राज्यों से आगे ले जाना चाहते हैं
फडणवीस ने आगे कहा- गुजरात पाकिस्तान नहीं है. यह हमारा भाई है. हम महाराष्ट्र को ना सिर्फ गुजरात बल्कि कर्नाटक और अन्य राज्यों से भी आगे ले जाना चाहते हैं. महाराष्ट्र नंबर एक है और नंबर दो पर नहीं रह सकता. डिप्टी सीएम ने कहा- डील के गुजरात चले जाने से महाराष्ट्र ने आरोपों का सामना किया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








