
गुजरात ने बना दिया इतिहास, बीजेपी को 156 सीटें ही नहीं दी, ये रिकॉर्ड भी बनाया
AajTak
27 साल से गुजरात में राज कर रही बीजेपी के पास पांच साल के लिए और सत्ता आ गई है. इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने विधानसभा की 182 में से 156 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. गुजरात के चुनावी इतिहास में ये पहली बार है जब किसी पार्टी ने इतनी ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की हो. इसके अलावा बीजेपी ने एक रिकॉर्ड और बनाया है.
गुजरात ने इतिहास रच दिया. विधानसभा चुनाव में बीजेपी को इतनी बड़ी जीत दी, जितनी बड़ी आजतक किसी को नहीं मिली. बीजेपी की जीत कितनी बड़ी है, इसे ऐसे समझ सकते हैं कि गुजरात के चुनावी इतिहास में ये पहली बार है जब किसी एक पार्टी ने 150 से ज्यादा सीटें हासिल की हों.
चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी ने 156 सीटें हासिल की हैं. ये सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि किसी भी राजनीतिक पार्टी का अब तक का सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड है.
बीजेपी ने इससे पहले 2002 में 127 सीटें जीती थीं. तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. ये वो साल था जब गुजरात में दंगे हुए थे.
इस साल के चुनाव से पहले 1985 के चुनाव में कांग्रेस ने 149 सीटों पर जीत हासिल की थी. ये कांग्रेस का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था. लेकिन इसके बाद से कांग्रेस हर बार हारती ही रही और कभी सरकार नहीं बना सकी.
बीजेपी ने ये रिकॉर्ड भी बनाया
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ये 7वीं जीत है. बीजेपी 1995 से अपने दम पर सरकार चला रही है. इसके बाद 1998, 2002, 2007, 2012, 2017 और अब 2022 में भी बीजेपी की ही जीत हुई.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










