गुजरात: 'नमो ऑक्सीजन बूस्टर' में मोदी की फोटो, लोग बोले- मार्केटिंग सीखो मिस्टर बाइडेन
AajTak
सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर वो है, जो अमेरिका से भारत के लिए ऑक्सीजन के साथ कुछ मेडिकल राहत सामग्री लेकर आई है. जिस पर लिखा है यूएसएड. दूसरी तस्वीर नमो ऑक्सीजन बूस्टर की वायरल हो रही है.
सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर वो है, जो अमेरिका से भारत के लिए ऑक्सीजन के साथ कुछ मेडिकल राहत सामग्री लेकर आई है. जिस पर लिखा है यूएसएड. दूसरी तस्वीर नमो ऑक्सीजन बूस्टर की वायरल हो रही है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की तस्वीर लगी है. इन दोनों तस्वीरों के वायरल होने पर लोगों तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ लोगों ने अमेरिका को सीख दी है कि और कहा कि इस दौर में कैसे राजनीतिक पार्टियां अपनी मार्केटिंग कर सकती हैं. क्योंकि जिस तस्वीर पर यूएसएड लिखा हुआ है उस पर न तो जो बाइडेन का फोटो है न ही उनके किसी मंत्री की और न ही यूएस की किसी और संस्था का पैकेट पर नाम लिखा हुआ है.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










