
गुजरात दंगे: तीस्ता सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली जमानत, गुरुवार तक सुनवाई टली
AajTak
गुजरात दंगे मामले में गिरफ्तार हुईं तीस्ता सीतलवाड़ केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. उन्हें आज कोर्ट द्वारा जमानत नहीं दी गई है. अब गुरुवार को इस मामले में फिर सुनवाई होने वाली है.
गुजरात दंगे मामले में गिरफ्तार हुईं तीस्ता सीतलवाड़ केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. उन्हें आज कोर्ट द्वारा जमानत नहीं दी गई है. अब गुरुवार को इस मामले में फिर सुनवाई होने वाली है.
वैसे इससे पहले गुजरात की अदालत में दाखिल किए हलफनामे में गुजरात सरकार ने कहा था कि 2002 में हुए गुजरात दंगों से संबंधित सबूतों को गलत साबित करने के लिए एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ दर्ज मुकदमे सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ही आधारित नहीं हैं. बल्कि, ये मुकदमे तो पहले से मौजूद सबूतों पर आधारित हैं.
हलफनामे में कहा गया था कि अब तक की जांच में सीतलवाड़ के खिलाफ 2002 के सांप्रदायिक दंगों से संबंधित सबूतों को गढ़ने और गलत साबित करने का प्रथम दृष्टया मामला भी सामने आया है. जांच में प्राथमिकी की सामग्री को प्रमाणित करने के लिए कई ठोस सबूत अकाट्य सामग्री के तौर पर रिकॉर्ड में शामिल किए गए हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











