गुजरात चुनाव: बीजेपी छोड़ने के बाद अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे 6 बार के विधायक मधु श्रीवास्तव
AajTak
6 बार के विधायक मधु श्रीवास्तव को इस बार बीजेपी ने टिकट नहीं दिया, जिससे वह नाराज हो गईं और रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद शिवसेना नेता भी मधु श्रीवास्तव से मिलने पहुंचें. जिसके बाद उन्होंने घोषणा कर दी है कि वह अब निर्दलीय के तौर पर अपना पर्चा भरेंगे.
बीजेपी के टिकट की घोषणा के साथ ही गुजरात में धमासान शुरू हो गया. कारण, गजरात बीजेपी के कई सीनियर नेता टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे हैं. लेकिन कुछ नेता अब खुलकर सामने आ रहे हैं. जिसमें से एक हैं वडोदरा की वाधोडिया सीट से विधायक और दिग्गज नेता मधु श्रीवास्तव. 6 बार के विधायक मधु श्रीवास्तव को इस बार बीजेपी ने टिकट नहीं दिया, जिससे वह नाराज हो गईं और रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद शिवसेना नेता भी मधु श्रीवास्तव से मिलने पहुंचें. जिसके बाद उन्होंने घोषणा कर दी है कि वह अब निर्दलीय के तौर पर अपना पर्चा भरेंगे.
दरअसल, मधु श्रीवास्तव इसे पहले भी कई बार विवादों में आ चुके हैं. उन्होंने स्थानीय निकाय के चुनाव में अपने बेटे के लिए बीजेपी से टिकट मांगा था, लेकिन टिकट ना मिलने पर उन्होंने काफी हंगामा किया था और अपने बेटे को निर्दलीय चुनाव भी लड़ाया था. लेकिन वो स्थानीय निकाय के चुनाव में हार गया.
मधु श्रीवास्तव 1996 में पहली बार निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़कर जीते थे. इसके बाद उन्होंने केशुभाई की सरकार के समय बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. 2002 में वडोदरा में दंगों के बेस्ट बेकरी केस के मामले में भी मधु श्रीवास्तव को जेल की हवा खानी पड़ी थी. लेकिन बाद में वो निर्दोष साबित हुए. मधु श्रीवास्तव अपने दंबग अंदाज के लिए जाने जाते हैं.
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा की 182 सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण का मतदान एक दिसंबर और दूसरे चरण में 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. चुनाव नतीजों का ऐलान 8 दिंसबर को किया जाएगा. इस बार के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी जोर-शोर से ताल ठोक रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








