
गुजरात चुनाव: 'बाहुबली अभी जिंदा है', टिकट न मिलने पर BJP छोड़ चुके नेता ने दिखाए पैंतरे
AajTak
गुजरात चुनाव में टिकट ना मिलने से नाराज बीजेपी से छह बार विधायक रह चुके मधु श्रीवास्तव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी ने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन मधु श्रीवास्तव ने उनकी एक नहीं सुनी और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन का पर्चा भरा.
गुजरात विधानसभा चुनाव में वडोदरा की वाघोडिया सीट से बीजेपी का टिकट ना मिलने से नाराज छह बार के विधायक और दबंग नेता मधु श्रीवास्तव ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल किया है. नामांकन दाखिल करने से पहले मधु श्रीवास्तव ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह किसी से डरते नहीं हैं.
मधु श्रीवास्तव ने कहा कि यह बाहुबली अभी जिंदा है, अगर कोई आपका कॉलर पकड़ ले और उसके घर में घुसकर गोली नहीं मारा तो मेरा नाम मधु श्रीवास्तव नहीं. जिसे लड़ना हो मैदान में आ सकता है, किसी से डरने की जरूरत नहीं है. भारत आजाद है, किसी की धमकी से हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है. मधु श्रीवास्तव ने वाघोडिया में अवैध निर्माण को वैध कराने का भी वादा किया.
मधु श्रीवास्तव ने पार्टी से दिया इस्तीफा
बता दें कि चुनाव में टिकट ना मिलने से नाराज मधु श्रीवास्तव ने बीते दिनों बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी ने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की. खुद गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल और गृहमंत्री हर्ष सांघवी समेत कई नेताओं ने उनसे बातचीत भी की. लेकिन मधु श्रीवास्तव ने उनकी एक नहीं सुनी और निर्दलीय के तौर पर नामांकन भर दिया.
इस बारे में जब पाटिल से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने ऐसे बागी नेताओं से बात की थी. अगर नामांकन वापस लेने की तारीख तक फॉर्म वापस नहीं लिया तो पार्टी ऐसे नेताओं को सस्पेंड करेगी.
बता दें कि मधु श्रीवास्तव ने टिकट नहीं मिलने की वजह से बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इस्तीफा देने के बाद कहा था कि मैं लंबे समय से बीजेपी का कार्यकर्ता था. पार्टी ने मुझे लंबे समय तक सेवा करने का मौका दिया. लेकिन इस बार बीजेपी ने मुझे टिकट नहीं दिया, जिससे मेरे कार्यकर्ता नाराज हैं. मैं अब भी समाज की सेवा करना चाहता हूं. मैंने 500 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. मैंने तन, मन और धन से भाजपा के लिए काम किया है. पांच बार सेवा करने का मौका देने के लिए मैं बीजेपी का शुक्रगुजार हूं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










