
गुजरात के वडोदरा में चलती वैन से गिरीं 2 स्कूली छात्राएं, बड़ा हादसा टला
AajTak
इस वीडियो में स्कूल वैन के ड्राइवर की लापरवाही भी साफ दिखाई पड़ रही है. छात्रों को वैन में बैठाने के बाद दरवाजा ठीक से बंद है या नहीं, इस बात पर स्कूल वैन के ड्राइवर ने ध्यान ही नहीं दिया. छात्रों को लेकर वैन जैसे ही कुछ दूर आगे चली, तभी 2 छात्राएं दरवाजा खुलने की वजह से रोड पर जा गिरीं.
गुजरात के वडोदरा के मांजलपुर इलाके का एक CCTV फुटेज जमकर वायरल हो रही है. फुटेज में दिख रहा है कि एक स्कूल वैन में कुछ छात्र-छात्राएं सवार है. इसमें से अचानक 2 छात्राएं स्कूल वैन के पीछे के दरवाजे से सड़क पर गिर जाती हैं. गनीमत रही कि तेज गति से जा रही वैन के पीछे की तरफ से कोई कार या दूसरा वाहन नहीं आ रहा था, वरना स्कूल वैन से गिरने वाली दोनों छात्राओं के साथ बड़ा हादसा हो सकता था.
स्पीड से दौड़ रही स्कूल वैन का दरवाजा अचानक खुलने से छात्राओं के गिरने का ये वीडियो वडोदरा के मांजलपुर स्थित तुलसी श्याम सोसायटी के पास का बताया जा रहा है. ये वीडियो 19 जून का है. जिस तरह से छात्राएं स्कूल वैन से अचानक सड़क पर गिरती हैं, उसे देखकर स्कूल वैन में स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
इस वीडियो में स्कूल वैन के ड्राइवर की लापरवाही भी साफ दिखाई पड़ रही है. छात्रों को वैन में बैठाने के बाद दरवाजा ठीक से बंद है या नहीं, इस बात पर स्कूल वैन के ड्राइवर ने ध्यान ही नहीं दिया. छात्रों को लेकर वैन जैसे ही कुछ दूर आगे चली, तभी 2 छात्राएं दरवाजा खुलने की वजह से रोड पर जा गिरीं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सोसायटी के अंदर की तरफ ये घटना हुई है. छात्राओं के गिरने के बाद घटनास्थल के पास मौजूद कुछ लोग तुरंत दौड़कर छात्राओं के पास पहुंचते हैं. बता दें कि गुजरात में राजकोट स्थित टीआरपी गेम जोन में अग्निकांड के बाद गुजरात सरकार एक्शन मोड में है. जिसके चलते शिक्षा विभाग और RTO की तरफ से स्कूल में फायर सेफ्टी और स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले रिक्शा और वैन को लेकर लगातार नियमों का पालन सख्ती से कराया जा रहा है. आरटीओ की तरफ से अभियान चलाकर क्षमता से ज्यादा छात्रों को बैठाने वाले रिक्शा और वैन चालकों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. साथ ही सभी स्कूल रिक्शा और वैन के फ़िटनेस सर्टिफिकेट भी जांचे जा रहे हैं. इस बीच ऐसा वीडियो वैन चालकों की लापरवाही का नमूना है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







