
गुजरात के चुनावी सर्वे पर बोले केजरीवाल- जब दिल्ली में जीते थे, तब भी सर्वे में सीटें नहीं मिली थीं
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब भी नई पार्टी चुनावी प्रक्रिया में आती है तो उनका वोट शेयर और सीट का आकलन करना सर्वे में बहुत मुश्किल होता है. इसीलिए आपने देखा होगा कि जब दिल्ली में हमारी पहली बार सरकार बनी थी तो किसी भी सर्वे में हमें एक भी सीट नहीं मिली थी.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में कहा कि नई पार्टी के लिए सर्वे में सीटों का आकलन करना बहुत मुश्किल होता है. दिल्ली में जब जीते थे तब सर्वे में हमें एक भी सीट नहीं मिली थी.
दरअसल अरविंद केजरीवाल से पूछा गया था कि आपने इसूदान गढ़वी के नाम का ऐलान करते समय ओवर कॉन्फिडेंस में कह दिया कि वो आपके नए सीएम हैं. इसका जवाब देते हुए दिल्ली सीएम ने कहा कि गुजरात में जिस तरह से माहौल बनता जा रहा है. धीरे-धीरे सबको लगने लगा है कि गुजरात में आप की सरकार बनने जा रही है.
इसके बाद उन्होंने कहा कि नई राजनीतिक पार्टी जब भी चुनावी प्रक्रिया में आती है तो दिक्कत रहती है. उनका वोट शेयर और सीट का आकलन करना सर्वे में बहुत मुश्किल होता है. इसीलिए आपने देखा होगा कि जब दिल्ली में हमारी पहली बार सरकार बनी थी तो किसी भी सर्वे में हमें एक भी सीट नहीं मिली थी.
साथ ही सर्वे में कहा गया था कि अरविंद केजरीवाल को छोड़कर बाकी सभी की जमानत भी जब्त हो जाएगी, लेकिन हमारी 28 सीटें आईं और हमने सरकार बनाई थी. इसी तरह जब दूसरी बार चुनाव में हमने 67 सीटें जीती थीं तब भी ज्यादा सीटें सर्वे में नहीं दी जा रही थीं.
आप बढ़ रही है, कांग्रे-बीजेपी गिर रही: केजरीवाल
आप संयोजक ने कहा कि शुक्र है कि अगले चुनाव में कुछ तो सीटें दी जा रही थीं, लेकिन सरकार बनते हुए नहीं दिखाया जा रहा था. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते कुछ महीनों में ट्रेंड देखा होगा कि आम आदमी पार्टी बढ़ रही है और कांग्रेस-बीजेपी गिर रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











