
गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके, 3 दिन में तीसरी बार कांपी धरती
AajTak
गुजरात के कच्छ जिले में रविवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. रात 9 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र खावड़ा से 20 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित था.
गुजरात के कच्छ जिले में रविवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. रात 9 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र खावड़ा से 20 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित था. हालांकि भूकंप के चलते अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. बता दें कि कच्छ में पिछले तीन दिनों में भूकंप का ये तीसरा झटका है, जिससे इलाके में भूकंपीय गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. लगातार आ रहे झटकों ने स्थानीय प्रशासन और लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है और फिलहाल कोई गंभीर नुकसान नहीं होने की पुष्टि की गई है. विशेषज्ञों के अनुसार, क्षेत्र में हल्की तीव्रता के भूकंप सामान्य माने जाते हैं, लेकिन लगातार झटकों को लेकर सतर्कता जरूरी है. कच्छ क्षेत्र भूगर्भीय रूप से संवेदनशील माना जाता है और यहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं.भूकंप और बारिश में क्या करें?
ड्रॉप, कवर, होल्ड ऑन: अगर आप घर के अंदर हैं, तो मजबूत मेज या टेबल के नीचे छिपें. सिर को हाथों से ढकें और तब तक रुकें, जब तक झटके बंद न हों.
खुली जगह में जाएं: अगर बाहर निकलना संभव हो, तो खुली जगह पर जाएं, जहां इमारतें, पेड़ या बिजली के तार न हों. लेकिन बारिश में गीली सड़कों पर सावधानी बरतें.
लिफ्ट का इस्तेमाल न करें: सीढ़ियों का उपयोग करें, क्योंकि लिफ्ट में फंसने का खतरा हो सकता है. खतरनाक चीजों से बचें: खिड़कियों, शीशे और भारी सामान (जैसे अलमारी) से दूर रहें, जो गिर सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










