
गुजरात की कंपनियों ने शेयरधारकों को किया मालामाल, 19 शेयरों ने एक साल में दिया 100% से ज्यादा रिटर्न
AajTak
गुजरात की शेयर बाजार में सूचीबद्ध 19 कंपनियों की शेयर कीमत एक साल में दोगुनी से ज्यादा हो गई है. यानी इन्होंने अपने शेयरधारकों को 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
गुजरात की कंपनियां शेयर बाजार में कमाल कर रही हैं और अपने निवेशकों को भी मालामाल कर रही हैं. गुजरात की शेयर बाजार में सूचीबद्ध 19 कंपनियों की शेयर कीमत एक साल में दोगुनी से ज्यादा हो गई है. यानी इन्होंने अपने शेयरधारकों को 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. (फाइल फोटो: Getty Images) इनमें अडानी समूह की 6 लिस्टेड कंपनियां भी शामिल हैं. अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में पिछले एक साल में जबरदस्त उछाल आया है. अडानी समूह के अलावा मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल, गनेश हाउसिंग कॉरपोरेशन, दीपक नाइट्रेट और गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स के वैल्यू में 13 जुलाई 2020 से अब तक 250 से 495 फीसदी तक का उछाल आया है. (फाइल फोटो) इसी तरह गुजरात गैस, एस्ट्रल लिमिटेड, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स, अतुल लिमिटेड और रतनामी मेटल ऐंड ट्यूब्स के शेयरों में 168 फीसदी तक का उछाल आया है. इनके अलावा चार अन्य कंपनियों के शेयरों में भी अच्छा रिटर्न मिलता है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, 'ज्यादातर जिन शेयरों में तेजी आई है वे गैस डिस्ट्रिब्यूशन, बिल्डिंग मटीरियल, केमिकल्स और फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर से जुड़ी हैं.' (फाइल फोटो)More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












