
गुजरात: ऑटो के ऊपर छिपाकर तस्करी के लिए लाए थे शराब, पुलिस ने 5 को दबोचा
AajTak
गुजरात के वलसाड में पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले 5 लोगों को हिरासत में लिया है, उनके पास से करीब डेढ़ लाख रुपये की शराब भी बरामद हुई है. शराब की तस्करी करने वाले ये लोग ऑटो के ऊपर शराब की बोतलों को रैग्जीन से ढंककर लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने इन लोगों को पकड़ लिया और शराब जब्त कर ली.
गुजरात के बोटाद और अहमदाबाद में हुए जहरीली शराब कांड के बाद राज्य पुलिस एक्शन मोड में है. राज्य में ऐसे कांड न हों इसको देखते हुए केंद्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव से शराब की तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. बुधवार को गुजरात पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की शराब के साथ 5 लोगों को हिरासत में लिया है.
शराब तस्करी करने वाले लोग नई-नई तरकीब निकालकर दमन से गुजरात में प्रवेश करते हैं, लेकिन पुलिस ने खुफिया सूचना से वलसाड से डूंगरी में पेट्रोलिंग करते हुए ऑटो रिक्शा के ऊपर रैग्जीन के नीचे रखी अवैध शराब को बरामद कर लिया. उसे ऊपर से कवर किया गया था. पुलिस के मुताबिक, बरामद की गई शराब की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक है. शराब की तस्करी करने वाले पांच लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है कि शराब कहां से लाए थे और कहां तस्करी करने वाले थे.
जहरीली शराब से 40 से ज्यादा की मौत
बता दें कि बीती 26 और 27 जुलाई को बोटाद और अहमदाबाद जिले में जहीरीली शराब पीने से करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा कई लोगों की हालत गंभीर भी हुई थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने इस मामले में दावा किया था कि आरोपियों ने शराब नहीं, बल्कि उसके नाम पर सीधा केमिकल के पाउच बनाकर बेचे थे, जिन्हें पीकर लोगों की मौत हो गई थी.
2016 में भी हुआ था शराब कांड

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











