
गुजरात: उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल बोले, अंधविश्वास के चलते भी लोग नहीं लगवा रहे वैक्सीन
AajTak
नितिन पटेल ने कहा कि राज्य में कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है कि जो लोग भी वैक्सीन ले रहे हैं उन्हें आगे जाकर परेशानी होगी. लोगों को दर्शन करने और मन्नत रखने के लिए कहा जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि इससे कोरोना नहीं होगा.
कोरोना महामारी के खिलाफ इस जंग में वैक्सीन ही अहम हथियार माना जा रहा है. देश में सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है लेकिन वैक्सीन को लेकर कुछ लोग अफवाह फैलाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. गुजरात में भी ऐसे लोग हैं जो वैक्सीन को लेकर अंधविश्वास में जी रहे हैं और वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं. गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने खुद इस बात की तस्दीक की है. गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने शुक्रवार को गुजरात एसटी कॉर्पोरेशन के नवनिर्मित बस स्टेशन, डिपो और वर्कशॉप के साथ-साथ पांच बस स्टेशनों का ई-लॉन्च किया. इस मौके पर नितिन पटेल ने टीकाकरण को लेकर भी बातचीत की. पटेल ने कहा है कि कुछ सामाज, जाति और वर्ग में टीकाकरण को लेकर अंधविश्वास फैल गया है. इसलिए वह लोग टीका नहीं लगवाने आ रहे हैं.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











