
गुजरात: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया प्रदेश का सह-प्रभारी
AajTak
गुजरात में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच पार्टी ने युवा चेहरा को उतारा है. राष्ट्रीय सम्मेलन में राघव चड्ढा को पार्टी की ओर से राज्य का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसको लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि आम आदमी पार्टी गुजरात में किसी युवा चेहरे को उतार सकती है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. पार्टी ने राघव चड्ढा को गुजरात का सह-प्रभारी नियुक्त किया है. इससे पहले राघव चड्ढा पंजाब विधानसभा चुनाव में भी अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं. दिल्ली और पंजाब के बाद अब उन्हें गुजरात की भी जिम्मेदारी मिली है.
गुजरात में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच पार्टी ने युवा चेहरा को उतारा है. राष्ट्रीय सम्मेलन में राघव चड्ढा को पार्टी की ओर से राज्य का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसको लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि आम आदमी पार्टी गुजरात में किसी युवा चेहरे को उतार सकती है. दरअसल बीते दिनों राघव ने ट्वीट किया था कि वो हर जिम्मेदारी को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि ये जिम्मेदारी उन्हीं को मिलने वाली है.
इससे पहले चड्ढा ने पूरे चुनावी कैंपेन को अपने हाथों में लिया और संगठन में जान फूंक दी थी. राघव की एंट्री के बाद आम आदमी पार्टी गुजरात के शहरी और ग्रामीण इलाकों और युवाओं के बीच जोर-शोर से उतरने की तैयारी में है. बीते कई दिनों से अरविंद केजरीवाल काफी एक्टिव हैं. उन्होंने गुजरात की जनता से भी पंजाब की तरह कई वादे किए हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, महिलाओं, युवाओं, बेरोजगारों के लिए कई लाभ देने की बात की गई है.
दिल्ली में अहम पदों पर कर चुके हैं काम
राघव चड्ढा मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसे दुनियाभर के टॉप शैक्षणिक संस्थानों के छात्र रहे हैं. राघव पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. उन्होंने दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कॉर्पोरेट फर्मों के साथ काम भी किया है. राघव चड्ढा ने इससे पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया के वित्तीय सलाहकार के रूप में काम किया है. दिल्ली सरकार से चड्ढा को सिर्फ 1 रुपये वेतन दिया जाता था. राघव ने राजस्व की चोरी को रोकने और भ्रष्टाचार को कम करने का प्रयास किया है.
राघव को मेहनत का मिला था इनाम!

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









