
गुजरात: आप जो शैंपू लगा रहे वो नकली तो नहीं! पकड़ में आया 16 लाख का Head & Shoulders Shampoo
AajTak
duplicate head and shoulders shampoo: सूरत के अमरोली में 8 साल से नकली हेड एंड शोल्डर शैंपू ऑनलाइन बेचा जा रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर 16.39 लाख रुपए का माल जब्त किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया. असली जैसी पैकिंग में नकली शैंपू ‘एक के ऊपर एक फ्री’ स्कीम में बेचा जा रहा था. अब पुलिस डुप्लीकेट पैकिंग बनाने वालों की तलाश कर रही है.
ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए सूरत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शहर के अमरोली इलाके में पिछले 8 सालों से नकली हेड एंड शोल्डर शैंपू ऑनलाइन बेचा जा रहा था. इस गोरखधंधे का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के एक सेल्स ऑफिसर को इसकी भनक लगी और उन्होंने अमरोली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई.
16 लाख 39 हज़ार रुपए का माल बरामद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अमरोली क्षेत्र के वरियाव टी पॉइंट के पास स्थित एक गोदाम में छापा मारा. छापेमारी के दौरान पुलिस को नकली शैंपू से भरे 16 कार्टून, स्टीकर सहित कुल 16 लाख 39 हज़ार रुपए का माल बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से नकली शैंपू ऑनलाइन बेचने वाले 50 वर्षीय हितेश धीरूभाई सेठ को गिरफ्तार किया, जो एक प्राइवेट कंपनी में सिर्फ 12 हज़ार की तनख्वाह पर क्लर्क के तौर पर काम करता था.
दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार हितेश से पूछताछ में पुलिस को दो और नाम मिले. डेनिश विरानी और जैमिन गबानी, जो इस अवैध कारोबार के असली मास्टरमाइंड थे. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, ये लोग नकली शैंपू की बोतल को असली जैसा दिखाने के लिए हूबहू पैकिंग तैयार करते थे और फिर ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनियों के ज़रिए 'एक के ऊपर एक फ्री' स्कीम में इसे बेचते थे. असली हेड एंड शोल्डर शैंपू की एक लीटर बोतल की कीमत जहां 1199 रुपये है, वहीं डुप्लीकेट बोतल भी इसी कीमत पर बेची जा रही थी, जिससे ग्राहक धोखा खा रहे थे.
नकली स्टीकर और बोतल तैयार करने वालों की तलाश शैंपू की बोतलों पर मैन्युफैक्चरिंग डेट और बैच नंबर न होने के कारण शक हुआ, और यहीं से इस फर्जीवाड़े की परतें खुलनी शुरू हुईं. पुलिस अब नकली स्टीकर और बोतल तैयार करने वालों की भी तलाश कर रही है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







