
गिर में सरकारी नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र देकर की 1 करोड़ की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच की टीम की जांच में पता चला है कि 110 से ज्यादा AMC के बर्थ सर्टिफिकेट, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड और बिजली के बिल के साथ-साथ फर्जी पैन कार्ड बनाए गए हैं. अब टीम जांच कर रही है कि क्या इस काम में कोई और भी उसकी मदद करता था? वहीं, गिर से फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने का केस सामने आया है.
गुजरात में फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाने का ही नहीं, बल्कि सरकारी नौकरियों के फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने वाले सायबर क्रिमिनल एक्टिव हैं. गुजरात के गिर सोमनाथ में क्राइम ब्रांच की टीम ने सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला है कि इस तरह से एक करोड़ रुपए तक की वसूली मासूम लोगों से की गई है.
गिर-सोमनाथ के एसपी मनोहर सिंह जाडेजा ने बताया कि नियुक्ति पत्रों पर कलेक्टर, एसपी, बैंक अधिकारी के हस्ताक्षर मिले हैं. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी अपनी गलत पहचान देकर सरकारी नौकरी का वायदा करके लोगों से लाखों रुपए की ठगी की है. पुलिस जांच कर रही है कि इन आरोपियों के तार राज्य में किससे जुड़े हैं. क्या कोई और भी इनकी मदद कर रहा था.
फर्जी आधार, पैन और बर्थ सर्टिफिकेट बनाने वाला गिरफ्तार
गुजरात में नकली सामानों की बिक्री तो चल ही रही थी. अह अहमदाबाद से नकली डॉक्यूमेंट्स बनाने के मामले भी सामने आ रहे हैं. फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक आरोपी को साइबर क्राइम की टीम ने अहमदाबाद के फतेवाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान इजाज खान पठान के रूप में हुई है.
अहमदाबाद साइबर क्राइम को जानकारी मिली कि शहर के फतेवाड़ी इलाके की इलेक्ट्रिकल दुकान में नकली डॉक्यूमेंट्स बनाए जा रहे हैं. .साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच की और इजाज को उसकी दुकान से फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ गिरफ्तार कर लिया.
10वीं तक पढ़ाई, लेकिन कंप्यूटर की अच्छी जानकारी

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








