
गिरफ्तारी से बचने के लिए 5वें फ्लोर पर चढ़ा अपराधी, कूदने की धमकी देने के बाद करने लगा लाइव स्ट्रीमिंग
AajTak
अहमदाबाद में एक नाटकीय गिरफ्तारी हुई. यहां एक वांछित अपराधी पांचवीं मंजिल पर चढ़कर पुलिस से बचने की कोशिश की और कूदने की भी धमकी दी. साथ ही उसने इस पूरे ड्रामे का वीडियो भी लाइव स्ट्रीम किया.
अहमदाबाद में एक नाटकीय गिरफ्तारी हुई. यहां एक वांछित अपराधी पांचवीं मंजिल पर चढ़कर पुलिस से बचने की कोशिश की और कूदने की धमकी दी. अभिषेक उर्फ 'शूटर' के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी ने सोशल मीडिया पर घटना का लाइवस्ट्रीम भी किया और पुलिस से पीछे हटने की मांग की. इस पूरी घटना का एक पुलिस अधिकारी ने वीडियो भी बना लिया.
पुलिस अधिकारी द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अभिषेक कह रहा है कि वह आत्मसमर्पण करने के बजाय कूदकर जान दे देगा. बताया जाता है कि अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को शिवम आवास में अभिषेक के अपने घर पर मौजूद होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची. हालांकि, पुलिस टीम को देखते हुए उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और खोलने से इनकार कर दिया.
यह भी पढ़ें: Maharashtra: ठाणे में चाकू की नोंक पर नाबालिग लड़की से बलात्कार, 6 साल बाद अपराधी को 20 साल की सजा
इसके बाद उसने रसोई की खिड़की से भागने का प्रयास किया और एक बिल्डिंग के खिड़की के छज्जे पर खड़ा हो गया. यह नजारा देखकर नीचे भीड़ भी जमा हो गई. स्थिति को भापते हुए पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुला लिया और मौके पर पहुंची टीम ने उसे बचा लिया. इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.
वहीं, पुलिस ने जब आरोपी अभिषेक के घर का दरवाजा खोला तो वह 5वीं मंजिल के किनारे पर अनिश्चित रूप से खड़ा था और अपने मोबाइल फ़ोन के ज़रिए सोशल मीडिया पर घटना का लाइवस्ट्रीम कर रहा था. क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक अलग वीडियो में, जब अधिकारी अभिषेक को आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे, तो उसे यह कहते हुए सुना गया, "मुझे पता है कि आप मेरे साथ कैसा व्यवहार करेंगे. इससे अच्छा है कि आत्मसमर्पण करने के बजाय मैं मर जाऊं."
गिरफ्तारी के बाद अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अजीत राजियान ने कहा, "अभिषेक, जिसे शूटर संजय सिंह तोमर के नाम से भी जाना जाता है, अहमदाबाद के पूर्वी जिलों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज कई अपराधों में शामिल एक वांछित अपराधी रहा है. वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था. शहर की अपराध शाखा की कई टीमें सक्रिय रूप से उसका पता लगा रही थीं. शनिवार को सूचना से शिवम आवास के एक्स विंग के फ्लैट नंबर 505 में उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई."

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









