
गिरफ्तारी से बचने के लिए डोनाल्ड ट्रंप कर सकते हैं सरेंडर, न्यूयॉर्क पुलिस ने ट्रंप टावर को घेरा
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोर्ट में पेश होकर सरेंडर कर सकते हैं. इसे देखते हुए न्यूयॉर्क में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. क्योंकि ट्रंप के अदालत में पेश होने से पहले उनके समर्थक बड़ी तादाद में प्रदर्शन कर सकते हैं. उनके कई समर्थकों ने इसकी चेतावनी दी है.
पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को दी गई रकम के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घिर गए हैं. इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए ट्रंप आत्मसमर्पण भी कर सकते हैं. इस संभावना को देखते हुए न्यूयॉर्क शहर की पुलिस ने ट्रंप टॉवर के चारों तरफ मेटल बैरियर लगा दिए हैं.
एजेंसी के मुताबिक मैनहट्टन क्रिमिनल कोर्टहाउस के पास सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है. पुलिस यह मानकर चल रही है कि ट्रंप के समर्थक उनकी पेशी से पहले कोर्ट को आसपास विरोध-प्रदर्शन कर सकते हैं. रिपब्लिकन सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन सहित ट्रंप के कई समर्थकों का कहना है कि वे विरोध करने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे.
मार्जोरी टेलर ग्रीन को ट्रंप का कट्टर समर्थक माना जाता है. ट्रंप पर लिए जा रहे एक्शन के खिलाफ न्यूयॉर्क यंग रिपब्लिकन क्लब भी प्रदर्शन करने जा रहा है. क्लब के सदस्य कोर्टहाउस सड़क के दूसरी तरफ एक पार्क में विरोध-प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं.
फैसले पहले ट्रम्प टावर पहुंचेंगे
इस बीच अदालत के एक अधिकारी ने कहा है कि डाउनटाउन कोर्टहाउस ट्रम्प के आने से काफी पहले कुछ अदालतों को बंद कर देगा. ट्रम्प के एक सलाहकार का कहना है कि वह फ्लोरिडा से सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचकर ट्रम्प टॉवर में रात बिता सकते हैं. यहां से वह मंगलवार की सुबह अदालत पहुंचेंगे.
ये भी पढ़ें: क्या ट्रंप करेंगे शर्मिंदगी वाली पर्प वॉक? वो 6 कानूनी शब्द जो ट्रायल में सुनाई देंगे

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











