
गिरफ्तारी के बाद प्रियंका गांधी बोलीं- गैर कानूनी ढंग से कैद किया गया, वकील से भी मिलने नहीं दिया जा रहा
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रियंका गांधी के वकील वरुण चोपड़ा ने अभिषेक मनु सिंघवी की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि मैं अपने क्लाइंट से नहीं मिल पा रहा हूं.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रियंका गांधी ने बयान जारी कर कहा है कि ना मुझे कोई नोटिस मिला है, ना मुझे कोई जानकारी दी गई है. ना मुझे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है, और तो और मुझे अपने लीगल काउंसल से भी मिलने नहीं दिया जा रहा. प्रियंका ने कहा कि मैं अभी इस पर नहीं जा रही कि हमें किस तरह अभद्रता से हिरासत में लिया गया. अभी मैसेज से ही बताना चाह रही हूं कि किस गैर कानूनी ढंग से हमें कैद किया गया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











