
गिरतीं इमारतें, भागते लोग और चीख-पुकार... भूकंप से म्यांमार और थाईलैंड के किन इलाकों में कहां-कितनी तबाही
AajTak
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र म्यांमार के सागाइंग शहर से 16 किमी (10 मील) उत्तर-पश्चिम में, मांडले पास स्थित था. यह जगह राजधानी नेपीडॉ से लगभग 100 किमी उत्तर में स्थित है. म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ में भूकंप के कारण सड़कों में मोटी-मोटी दरारें पड़ गईं और इमारतें धराशायी हो गईं.
म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया. थाईलैंड और चीन में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि म्यांमार में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फुटेज में बैंकॉक में लोगों को इमारतों से बाहर निकलते और सड़कों पर इकट्ठा होते हुए देखा जा सकता है.
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र म्यांमार के सागाइंग शहर से 16 किमी (10 मील) उत्तर-पश्चिम में, मांडले पास स्थित था. यह जगह राजधानी नेपीडॉ से लगभग 100 किमी उत्तर में स्थित है. म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ में भूकंप के कारण सड़कों में मोटी-मोटी दरारें पड़ गईं और इमारतें धराशायी हो गईं. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक हाईराइज बिल्डिंग के रूफटॉप पर बने स्विमिंग पूल से पानी उछलता हुआ और दर्जनों मंजिलों से टकराता हुआ नीचे सड़कों पर गिरता देखा जा सकता है.
Bangkok earthquake. Scary when you’re 15 floors up, which is where I was when it hit. This video is a nearby condo next to my old building. I’m guessing the Infiniti pool was not accurately named. pic.twitter.com/f2BbIhMeN3
म्यांमार में भूकंप आना आम बात, थाईलैंड में दुर्लभ
थाईलैंड की तुलना में म्यांमार में भूकंप आना अपेक्षाकृत अधिक आम बात है. समाचार एजेंसी एएफपी ने यूएसजीएस का हवाला देते हुए बताया कि 1930 से 1956 के बीच, सागाइंग फॉल्ट के पास 7.0 तीव्रता के छह शक्तिशाली भूकंप आए, जो देश के मध्य से होकर गुजरता है. थाईलैंड भूकंपीय क्षेत्र में नहीं आता है और वहां महसूस किए जाने वाले लगभग सभी भूकंप, जो दुर्लभ हैं, पड़ोसी म्यांमार में आते हैं. चूंकि बैंकॉक में इमारतों को शक्तिशाली भूकंप के झटकों को झेलने लिए डिजाइन नहीं किया गया है, इसलिए यहां इमारतों को महत्वपूर्ण नुकसान हो सकता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









