
'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की जेल, पकड़ने वाली पुलिस टीम को इतने लाख का इनाम
AajTak
श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद शाम 5 बजे नोएडा पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद देर शाम उसे कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
नोएडा पुलिस ने 25 हजार के इनामी 'गालीबाज'श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद शाम 5 बजे नोएडा पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद देर शाम उसे कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने सुनवाई करते हुए त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस की हिरासत में जाते हुए आरोपी मीडिया के सवालों से बचता रहा. हालांकि उसकी हेकड़ी कम होती नहीं दिखी.
वहीं महिला से गाली-गलौच करने के आऱोपी त्यागी को गिरफ्तारी गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 3 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया गया है. एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने 2 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है, जबकि 1 लाख रुपए का इनाम डीजीपी डॉक्टर डीएस चौहान देंगे.
5 अगस्त को महिला से गाली-गलौच करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके तूल पकड़ते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया था. इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था. पुलिस की 12 टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं. आखिरकार उसे आज मेरठ से उसके तीन साथियों संग गिरफ्तार किया गया.
श्रीकांत को बेल नहीं देने की मांग
श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद ओमैक्स सोसायटी की महिलांए सामने आई हैं. उन्होंने श्रीकांत को बेल न देने की मांग की है. महिलाओं ने कहा कि इन पर पहले से मुकद्दमे थे, फिर भी बाहर थे. ऐसा न हो, इसी तरह फिर बाहर आये और सोसाइटीवासियों की नाक में दम कर दे.
स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था विधायक का स्टीकर

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











