
गार्ड रूम से इंसास राइफल गायब, सिविल ड्रेस में शूटर... बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग की पूरी कहानी
AajTak
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई. ये जवान 80 मीडियम रेजिमेंट के थे. पंजाब पुलिस का मानना है कि ये आतंकी घटना नहीं है. पुलिस इसे जवानों में आपसी टकराव की घटना मानकर चल रही है. फिलहाल मिलिट्री स्टेशन के अंदर पुलिस को भी जाने की अनुमति नहीं मिली है.
पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के फायरिंग हो गई. इसमें चार जवानों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शूटर सिविल ड्रेस में था. फायरिंग के बाद क्विक रिएक्शन टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन जारी है. सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग के कुछ दिन पहले एक इंसास राइफल और 28 राउंड कारतूस गायब हो गए थे. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में उसी राइफल का इस्तेमाल हो सकता है. आईए जानते हैं फायरिंग से जुड़े सभी सवालों के जवाब...
1- फायरिंग कब और कहां हुई ?
- पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन की मेस में बुधवार तड़के 4.35 में फायरिंग हुई. शूटर अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग वाली जगह से भागने में कामयाब रहा.
Bathinda Military Station Fire: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की गई जान, QRT ने पूरे इलाके को घेरा 2- किसने की फायरिंग?
- अभी हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है. क्विक रिएक्शन टीम फायरिंग करने वाले की तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि शूटर सिविल ड्रेस में था.
3- कितने जवानों की हुई मौत?

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











