
'गाय को मिले राष्ट्रीय पशु का दर्जा', कांग्रेस के मुस्लिम विधायक का MP विधानसभा में चौंकाने वाला प्रस्ताव, मच गया शोर
AajTak
इन दिनों मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. जाहिर है अलग-अलग मुद्दों को लेकर सदन के भीतर और बाहर जमकर हंगामा और प्रदर्शन भी हो रहा है लेकिन इसी हंगामे के बीच पेश हुए एक अशासकीय संकल्प ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में गाय को लेकर सियासत तेज हो गई. कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आतिफ अकील ने अशासकीय संकल्प के जरिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई है, लेकिन बीजेपी ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है. दरअसल, भोपाल उत्तर से कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग के साथ सदन में अशासकीय संकल्प पेश किया है. आतिफ अकील का कहना है कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम आधार है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलना चाहिए. उन्होंने यह भी मांग की कि गाय की मृत्यु होने पर उसका विधिवत और सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित किया जाए. साथ ही गोकशी की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सख्त प्रावधान किए जाने की बात भी कही. बता दें कि आतिफ से पहले उनके पिता आरिफ अकील ने भी बतौर विधायक साल 2013 में इसी तरह का अशासकीय संकल्प पेश किया था लेकिन तब वो पारित नहीं हुआ था. आतिफ इस बार उम्मीद कर रहे है कि सदन इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करेगा और इसे पारित करेगा.
बीजेपी का पलटवार
कांग्रेस विधायक की इस मांग पर बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आई. बीजेपी ने इसे 'पब्लिसिटी स्टंट' बताया है. बीजेपी विधायक और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ऐसे मुद्दों को सियासी मंच के बजाय समाज के व्यापक समर्थन के साथ उठाया जाना चाहिए.
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार गौ संरक्षण और सम्मान के लिए पहले से प्रतिबद्ध है और इस दिशा में काम कर रही है. वहीं, बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने कहा है कि समय से आतिफ को 'सद्बुद्धि' आ गई यह अच्छी बात है गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में वैचारिक और धार्मिक विमर्श को केंद्र में ला दिया है. अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सदन इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाता है और क्या यह मांग सियासी बहस से आगे बढ़कर ठोस निर्णय में बदल पाती है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







