
गाय के गोबर से दवाएं और प्रोडक्ट बना रही ये महिला, लोगों को मिल रहा रोजगार
AajTak
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सीमा कुमारी गाय के गोबर से दवाएं औररोजाना उपयोग होने वाले कई अन्य प्रोडक्ट भी बना रही हैं. इसके जरिए वह कई लोगों को रोजगार दे रही हैं. फिलहाल, उनके प्रोडक्ट को स्थानीय लोगों के साथ-साथ अब व्यवसायी भी खरीद रहे हैं.
गाय के गोबर का उपयोग कर भी बंपर मुनाफा कमाया जा सकता है. ऐसा कर दिखाया है उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र के रहने वाली सीमा कुमारी ने. सीमा गोबर से देवी-देवताओं की मूर्तियां के साथ-साथ दीया, अगरबत्ती, गमला, चाभी रिंग, रुद्राक्ष माला बना रही हैं. इसके अलावा वह गोबर की मदद से कई जीवन रक्षक दवाएं भी बनाकर बढ़िया मुनाफा कमा रही हैं.
अपने काम से लोगों को मुहैया करा रही हैं रोजगार
सीमा कुमारी अपने इस प्रयास से कई महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं. वह पिछले कई सालों से झारखंड में अपने इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं. औरंगाबाद के कुछ लोगों ने इन्हें बुलाकर जिले के कुटुंबा थाना के चपरी गांव स्थित गौशाला में रह रहीं गायों के गोबर से प्रोडक्ट बनाने की पेशकश की. उसके बाद से सीमा कुमारी अपने इस काम से मुनाफा तो कमा रही हैं अन्य लोगों के लिए रोजगार पैदा कर रही हैं.
गोबर से बना रहीं कई प्रोडक्ट
चपरी गांव स्थित गौशाला में शुद्ध देसी दूध से निर्मित होने वाले कई मिठाईयां भी बनती हैं. दही की उत्तम क्वालिटी के साथ उनसे कई अन्य प्रोडक्ट भी तैयार किया जाते हैं. गोबर की रस निकाल कर कई प्रकार की दवा भी बनाए जा रहे हैं. इन दवाओं की मदद से घर से मक्खी मच्छर के साथ-साथ अन्य कीटाणु दूर भगाए जा सकते हैं. यहां दवाओं के कई ऐसे प्रोडक्ट बनाए जा रहे हैं जो लोगों के जीवन को बचाने में कारगर साबित होत सकते हैं. धीरे-धीरे लोगों में जब गोबर से बने दवाइयां की डिमांड भी बढ़ने लगी है.
औरंगाबाद से पहले कई सालों तक झारखंड में इस प्रोजेक्ट पर किया काम

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










