
गाजीपुरः टिकैत बोले- हां, धमकी दे रहा हूं, बीजेपी नेता मंच पर आए तो बक्कल उधेड़ दूंगा!
AajTak
गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार को किसान प्रदर्शनकारियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इस झड़प के बाद किसान नेता राकेश टिकैत आगबबूला होकर बीजेपी वालों पर बरसे.
दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार को किसान प्रदर्शनकारियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इस झड़प के बाद किसान नेता राकेश टिकैत आगबबूला होकर बीजेपी वालों पर बरसे. राकेश टिकैत ने कहा कि वो वहां पर आ गए और अपने किसी नेता का स्वागत करना चाह रहे थे, ये कैसे हो सकता है. ये मंच संयुक्त मोर्चे का है, अगर मंच पर जाना है तो इसमें शामिल हो जाओ. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सड़क पर मंच होने का मतलब ये नहीं है कि कोई भी मंच पर आ जाएगा. अगर आना ही है तो बीजेपी छोड़कर आ जाएं, जो कब्जा करने की कोशिश करेगा उनके बक्कल उधाड़ दिए जाएंगे.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











