
गाजियाबाद: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 9 युवक-युवतियां अरेस्ट
AajTak
गाजियाबाद (Ghaziabad) के एक माल में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार (Prostitution) का धंधा चल रहा था. इस स्पा सेंटर से जुड़ा एक अश्लील वीडियो पुलिस को मिला था. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर सेंटर पर छापेमारी की. पुलिस युवक युवतियों से पूछताछ कर रही है.
गाजियाबाद (Ghaziabad) के एक माल में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार (Prostitution) का धंधा किया जा रहा था. कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली इलाके में महागुन माल के बेसमेंट में यह जिस्म फरोशी का काम हो रहा था. दरअसल, रुद्रा नामक स्पा सेंटर का एक अश्लील वीडियो पुलिस को मिला था, जिसके बाद पुलिस ने यहां छापा मारा. पुलिस जब छापा मारने पहुंची तो स्पा सेंटर पर कमरों का नजारा शर्मसार करने वाला था.
छापेमारी के दौरान स्पा के दो अलग अलग बंद कमरों में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस ने सेंटर से 9 लोगों को पकड़ा है, जिसमें 4 युवतियां और 5 युवक शामिल हैं. गिरफ्तार लोगों में सेंटर का संचालन करने वाली युवती भी शामिल है. हालांकि स्पा सेंटर का मालिक अभी फरार है.
यह भी पढ़ें: MP: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, पुलिस की गिरफ्त में 10 लड़कियां
इस मामले के संबंध में सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि माल के स्पा सेंटर की अश्लील वीडियो पुलिस को मिलने के बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय निखिल चक्रवर्ती और कौशांबी पुलिस टीम ने महागुन माल के बेसमेंट में रूद्रा स्पा सेंटर में छापेमारी की. पुलिस टीम को देखकर वहां हड़कंप मच गया मौके से पकड़े गए युवकों-युवतियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









