
गाजियाबाद से BJP प्रत्याशी अतुल गर्ग के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने की अभद्रता, महानगर अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़
AajTak
सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो में आवाज नहीं है. लेकिन लाल गमछा पहने एक कार्यकर्ता संजीव शर्मा को थप्पड़ जड़ते हुए और अतुल गर्ग से अभद्रता करते स्पष्ट दिखाई दे रहा है. धौलाना विधासभा क्षेत्र, ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र है और वीके सिंह के इस बार चुनाव नहीं लड़ने से यहां के ठाकुर समाज में असंतोष है.
गाजियाबाद से जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह का टिकट कटने से ठाकुर समाज नाराज दिखाई दे रहा है. लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद हापुड़ के धौलाना विधासभा क्षेत्र में शुक्रवार को पहुंचे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग व गाजियाबाद बीजेपी के महानगर अध्यक्ष संजीव त्यागी पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट गया. छिजारसी टोल प्लाजा पर भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग का पार्टी कार्यकर्ता स्वागत कर रहे थे, तभी कुछ कार्यकर्ता धक्का-मुक्की और अभद्रता करने लगे.
बीच-बचाव करने आए गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को एक भाजपा कार्यकर्ता ने थप्पड़ जड़ दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था. इस मामले में आजतक ने जब भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग और गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा से फोन पर बात की तो उन्होंने धक्का-मुक्की की बात तो स्वीकार की. लेकिन मारपीट की घटना को मना कर दिया.
हालांकि, सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो में आवाज नहीं है. लेकिन लाल गमछा पहने एक कार्यकर्ता संजीव शर्मा को थप्पड़ जड़ते हुए और अतुल गर्ग से अभद्रता करते स्पष्ट दिखाई दे रहा है. धौलाना विधासभा क्षेत्र, ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र है और वीके सिंह के इस बार चुनाव नहीं लड़ने से यहां के ठाकुर समाज में असंतोष है. ठाकुर समाज से आने वाले बीजेपी कार्यकर्ता नए प्रत्याशी अतुल गर्ग से नाराज हैं. वहीं धौलाना के वर्तमान भाजपा विधायक धर्मेश तोमर का ग्रुप अतुल गर्ग को जिताने में जुट गया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








