
गाजियाबाद: शारीरिक संबंध नहीं बना पाया तो होटल में कर दिया महिला का कत्ल
AajTak
घटना गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया इलाके की है. आरोपी की कुछ घंटे पहले ही महिला से मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई. उसके बाद वह महिला को लेकर एक होटल पहुंचा था. वहां शारीरिक संबंध नहीं बना पाया तो गुस्से में महिला की हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले का खुलासा किया है. आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की. जब वह कामयाब नहीं हो पाया तो उसने होटल में ही महिला की हत्या कर दी. घटना में होटल मालिक और उसके स्टाफ की भी भूमिका पाई गई. पुलिस ने सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया इलाके का है. यहां होटल आर्यदीप में बीते दिनों एक महिला लाश मिली थी. पुलिस ने मामले में होटल के स्टाफ से पूछताछ की तो वे लगातार गुमराह करते रहे. पुलिस का शक बढ़ा और आरोपियों से सख्ती की गई तो वे टूट गए और घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया. मामले में होटल मालिक, मैनेजर और सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि महिला से शारीरिक संबंध बनाने में असफल रहने पर हत्या की गई थी.
दोस्ती की और होटल में संबंध बनाने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी नौशाद खान उर्फ अच्छे यूपी के हमीरपुर जिले का रहने वाला है और फिलहाल गाजियाबाद के नूर नगर सिहानी इलाके में किराए के घर में रह रहा है. हत्यारोपी नौशाद बीते 4 मई को काम के सिलसिले में रेलवे स्टेशन गया था. वहां उसकी मुलाकात एक 48 साल की महिला से हुई. दोनों की बातचीत दोस्ती तक पहुंची. महिला ने उसे अपना नाम प्रियंका बताया था.
संबंध नहीं बना पाया तो हो गया झगड़ा
बाद में वह महिला को लेकर सुबह 11.30 बजे बजरिया इलाके में स्थित होटल आर्यदीप में पहुंचा. वहां उसने महिला का आधार कार्ड देकर होटल का कमरा बुक किया और महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की. लेकिन असफल होने पर उसका महिला से झगड़ा हो गया, जिसके बाद नौशाद ने होटल के कमरे में महिला की हत्या कर दी और उसके दोनों मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







