
गाजियाबाद में मेडिकल स्टूडेंट की मिली लाश, पुलिस बोली- 23वीं मंजिल से कूदी लड़की
AajTak
युवती शुक्रवार को 6 बजकर 8 मिनट पर सोसायटी के टावर-11 की लिफ्ट में जाते हुए और 6 बजकर 11 मिनट पर नीचे गिरते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई. हैरानी वाली बात ये है कि कल शाम से शव पड़ा रहा मगर, किसी की नजर नहीं पड़ी. आज सुबह शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.
गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अहिंसा खंड इलाके की पॉश सोसायटी एटीएस एडवांटेज (ATS Advantage) में एक मेडिकल छात्रा का शव पड़ा मिला. इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कई घंटे की पुलिस जांच में पता चला कि युवती दिल्ली की रहने वाली थी और मेडिकल की छात्रा थी. वो अक्सर सोसायटी में रहने वाले एक दोस्त के घर आती-जाती थी.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती शुक्रवार को 6 बजकर 8 मिनट पर सोसायटी के टावर-11 की लिफ्ट में जाते हुए और 6 बजकर 11 मिनट पर नीचे गिरते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई. हैरानी वाली बात ये है कि कल शाम से शव पड़ा रहा मगर, किसी की नजर नहीं पड़ी. आज सुबह शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.
प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में BDS की छात्रा थी आस्था
पुलिस जांच में युवती की पहचान आस्था शर्मा के रूप में हुई. वो दिल्ली की रहने वाली थी और गाजियाबाद के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में BDS की छात्रा थी. ATS सोसायटी में रहने वाले रोहित खन्ना नामक युवक के साथ एक साल पहले डेटिंग ऐप से संपर्क में आई थी. हालांकि, पुलिस अभी इस बारे में जांच की बात कह रही है.
'23वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने की आत्महत्या'
रोहित खन्ना ने मुंबई के एक संस्थान से फिल्म से रिलेटिड कोर्स किया है. पुलिस के अनुसार, युवती कुछ महीने से डिप्रेशन में थी. वो सोसायटी के टावर-11 के टॉप फ्लोर (23वीं मंजिल) से कूदी है. वहां पर उसके स्लीपर भी मिले हैं. इसके अलावा युवती टॉवर की लिफ्ट से जाती हुई भी दिखाई दी.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









