
'गाजा से बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो मिडिल ईस्ट में तबाही मचेगी', ट्रंप ने दी बड़ी धमकी
AajTak
ट्रंप ने अपने बयान में कहा, 'यदि बंधकों को 20 जनवरी 2025 तक रिहा नहीं किया जाता है तो मध्य पूर्व में तबाही मच जाएगी. उन लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा जो मानवता के खिलाफ यह अत्याचार कर रहे हैं.'
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि यदि गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए लोगों को उनके 20 जनवरी के शपथ ग्रहण से पहले रिहा नहीं किया गया तो मध्य पूर्व में 'तबाही' मच जाएगी. इजरायली आंकड़ों के अनुसार पिछले साल इजरायल पर हुए हमले के दौरान हमास आतंकियों ने 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था, जिसमें इजरायल-अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे. अब भी गाजा में 101 विदेशी और इजरायली बंधकों में से लगभग आधे के जिंदा होने का अनुमान है.
ट्रंप ने दी धमकी...
ट्रंप ने अपने बयान में कहा, 'यदि बंधकों को 20 जनवरी 2025 तक रिहा नहीं किया जाता है तो मध्य पूर्व में तबाही मच जाएगी. उन लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा जो मानवता के खिलाफ यह अत्याचार कर रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने यह किया है, उन्हें अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी सजा दी जाएगी.'
यह भी पढ़ें: बेटे के गुनाह माफ करने वाले बाइडेन की सुपर 'पावर' की पूरी कहानी, ट्रंप भी खारिज नहीं कर पाएंगे
वहीं, हमास ने बंधकों की रिहाई के बदले युद्ध खत्म करने और गाजा से इजरायल की पूर्ण वापसी की मांग की है. जबकि, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि जब तक हमास का पूरी तरह से खात्मा नहीं हो जाता तब तक युद्ध जारी रहेगा.
सोमवार को हमास ने कहा कि गाजा में 33 बंधकों की मौत हो गई है, हालांकि उन्होंने उनकी राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










