
गाजा में स्कूल पर इजरायली सेना का मिसाइल अटैक, 22 की मौत, मलबे में तब्दील इमारत
AajTak
Israel-Hamas War: गाजा पट्टी के एक स्कूल पर हुए इजरायली हवाई हमले में कम से कम 22 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक स्कूल में हमास और इजरायल की जंग की वजह से विस्थापित लोगों ने आश्रय लिया हुआ था.
इजरायली सेना गाजा में लगातार फिलिस्तीनियों पर कहर ढा रही है. ताजा हमलों में इजरायल ने मिसाइलों से एक स्कूल को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 22 फिलिस्तीनी मारे गए, जबकि कई घायल हो गए. इस हमले के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई. वहां लोगों के शव क्षत-विक्षत शव नजर आए. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक मारे गए लोग इजरायल और हमास के बीच जारी जंग की वजह से विस्थापित हुए थे और जान बचाने के लिए स्कूल में शरण ले रखी थी, लेकिन इजरायली सेना ने यहां भी भीषण बमबारी कर दी.
फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ये पहली बार नहीं है जब इजरायल ने स्कूल पर बम गिराए हो. इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुका है. एक विस्थापित फिलिस्तीनी फेरियल डलौल ने कहा, "एक पर कई मिसाइलों से हमला किया गया. हमने अपने आसपास को धुएं और पत्थरों से ढका हुआ देखा. हमारे लोगों के शव बिखरे हुए थे. ये दृश्य दिल को तोड़ देने वाले थे. हमारे साथ ऐसा क्यों हो रहा है. हमने क्या गलती की है?''
इस हमले पर इजरायली सेना ने बयान जारी कर बताया कि स्कूल में हमास के लड़ाके छिपे हुए थे. उन्हें निशाना बनाया गया. वहीं, फिलिस्तीनी प्रशासन का कहना है कि स्कूल में कोई हमास का लड़का नहीं था बल्कि वो लोग थे जो इजरायली बमबारी में अपना सबकुछ गवां चुके थे. पिछले साल अक्टूबर से गाजा में जारी इजरायली बमबारी में अबतक 41 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जबकि 91 हजार से ज्यादा घायल हुए हैं.
उधर, हजारों प्रदर्शनकारियों ने तेल अवीव में मार्च निकाला और इजरायल की सरकार से बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौते पर पहुंचने की अपील की है. बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों और दोस्तों को डर है कि गाजा में जंग लंबी खींची तो ज्यादा बंधक मारे जाएंगे. ये प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ जब पिछले 11 महीने से गाजा में जारी जंग को खत्म करने के लिए चल रही बातचीत ठप हो गई है. हमास के साथ हिज्बुल्लाह से भी जंग चल रही है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








