
गाजा में स्कूल और रिफ्यूजी कैंप पर इजरायली सेना का हवाई हमला, 17 लोगों की मौत
AajTak
इजरायली सेना ने गाजा सिटी में एक स्कूल पर हवाई हमले किए, जिसमें सात फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. इसके साथ ही आईडीएफ ने केंद्रीय शहर दीर अल-बलाह में चल रही नगर पालिका की बैठक को भी निशाना बनाया, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई. इस तरह कुल 17 लोगों की मौत हो गई है.
इजरायल ने एक बार फिर बेकूसर फिलिस्तीनियों पर कहर बरपा दिया. इजरायली सेना ने गाजा सिटी के एक स्कूल पर हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम एक महिला और उसके बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई. अल-अहली बैपटिस्ट अस्पताल के मुताबिक माजदा वासिला स्कूल पर हुए हमले में 12 अन्य लोग घायल हो गए. इजरायल का कहना है कि शरणर्थियों के बीच हमास के लड़ाके छिपे हुए थे, जिन्हें निशाना बनाया गया.
फिलिस्तीनी प्रशासन का दावा है कि स्कूल में शरण लिए हुए लोगों में हमास का कोई लड़ाका नहीं था. वहां सभी आम लोग थे जिन पर बमबारी हुई है. एक विस्थापित महिला एताफ सादात ने कहा, "हमारी आंखों के सामने ही ये हमला हुआ है. इस हमले में कई लोग जल गए. कुछ लोगों के शव क्षत विक्षत हो गए. कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं. उनको निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक हमें सफलता नहीं मिली है.''
इजरायल ने स्कूल पर हमले के साथ-साथ मध्य गाजा पट्टी में नगरपालिका की चल रही बैठक पर भी हमले किए. केंद्रीय शहर दीर अल-बलाह के नगर पालिका परिसर पर चल रही बैठक पर हुए हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए. बताते चलें कि पिछले साल अक्टूबर से ही इजरायल फिलिस्तीनियों पर भारी बमबारी कर रही है. फिलिस्तीन की दो फीसदी से ज्यादा की आबादी मारी जा चुकी है.
इजरायली नागरिकों की रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन शुरू
उधर, गाजा में बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों की रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा. शनिवार को एक बार फिर हजारों प्रदर्शनकारी तेल अवीव की सड़कों पर उतर आए. इजरायल की सरकार से बंधकों की रिहाई के लिए गाजा में बमबारी रोकने और हमास से तुरंत समझौते की मांग की है. बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों और दोस्तों को डर है कि समझौता नहीं हुआ तो ज्यादा से ज्यादा बंधक मारे जाएंगे.
ये प्रदर्शन ऐसे समय हुआ जब गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मध्य-पूर्व देशों का दौर कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से इस्तीफा भी मांगा है. देश में आम चुनाव कराए जाने की भी मांग की है. उनका दावा है कि पीएम नेतन्याहू बंधकों को छुड़ाने में अबतक असमर्थन रहे हैं. ऐसे में उन्हे पद छोड़ देना चाहिए. अभी 100 से ज्यादा इजरायली हमास की कैद में हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











