
गाजा में रिफ्यूजी कैंप पर इजरायल का हवाई हमला, 36 फिलिस्तीनियों की मौत
AajTak
भारी अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद इजरायल गाजा में बमबारी जारी रखे हुए है. इजरायल की सेना ने ताजा हमला खान यूनिस शहर पर किया, जहां शरणार्थी शिविर को निशान बनाकर हुए हमले में कम से कम 36 फिलिस्तीनी मारे गए. हम हमले में 50 से ज्यादा घायल हो गए हैं.
भारी अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद इजरायल गाजा में बमबारी जारी रखे हुए है. इजरायल की सेना ने ताजा हमला खान यूनिस शहर पर किया, जहां शरणार्थी शिविर को निशान बनाकर हुए हमले में कम से कम 36 फिलिस्तीनी मारे गए. हम हमले में 50 से ज्यादा घायल हो गए हैं. मरने वालों में 13 बच्चे और कई महिलाएं शामिल है. इस हमले के बाद इजरायली सेना ने बयान भी जारी किया है.
इस बयान में बताया गया है कि चेतावनी जारी करने के बाद हमास के लड़ाकों को निशाना बनाया गया. वहीं इस हमले में अपना बेटा खोने वाले रमज़ान सुब्बो ने दावा किया कि हमले से पहले कोई चेतावनी नही दी गई. अचनाक मिसाइल उनके घर के बीचो-बीच गिरा दी गई. उन्होंने कहा, ''हमें कोई चेतावनी नहीं दी गई थी, न ही जाने के लिए कहा गया था. हम पर अचानक हमला कर दिया गया.''
पिछले साल अक्टूबर से गाजा में जारी इजरायली सैन्य कार्रवाई में करीब 43 हजार फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है. वहीं घायलों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच चुका है. इजरायल की सैन्य कार्रवाई में गाजा की 23 लाख की आबादी में से 90 फीसदी लोग बेघर हो गए हैं. टेंटो में रहने को मजबूर है. गाजा करीब-करीब पूरी तरह से तबाह हो चुका है और यहां अब कुछ भी नहीं बचा है.
उधर, इजरायल और लेबनान के हिज्बुल्लाह के बीच भारी बमबारी का दौर जारी है. इजरायल जहां लेबनान के अंदर हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है, वहीं हिजबुल्लाह भी जवाबी कार्रवाई के तहत इजरायली सीमा में रॉकेट और मिसाइलें दाग रहा है. शुक्रवार की देर रात इजरायल ने राजधानी बेरूत और दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया.
इजरायली हमले के बाद बेरूत के आसमान में आग और धुएं का गुाबर उठता दिखाई दिया. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजरायली हमले में पिछले 24 घंटे में 41 लोग मारे गए, 133 घायल हो गए. इसके साथ ही बताया गया कि पिछले साल इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से अबतक 2 हजार 634 लेबनानी अपनी जान गवां चुके हैं.
इससे पहले शुक्रवार को इजरायल ने लेबनान के दक्षिण-पूर्व में एक बड़ा हवाई हमला किया. एक आवासीय इमारत को निशाना बनकर हुए हमले में इमारत जहां पूरी तरह से जमींदोज हो गई, वहीं इमारत में रह रहे तीन पत्रकारों की भी जान चली गई. लेबनानी मीडिया के मुताबिक जंग शुरू होने के बाद से अबतक 11 पत्रकार मारे जा चुके हैं जबकि आठ घायल हुए हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









