
गाजा में बुरे हाल! दाने-दाने को मोहताज 10 लाख लोग, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने जताई चिंता
AajTak
अगस्त में, लगभग 700 फूड ट्रक उत्तरी गाजा में दाखिल हुए थे. WFP ने कहा कि सितंबर में, कब्जे वाले वेस्ट बैंक और जॉर्डन के बीच सीमा पर एलेनबी क्रॉसिंग पर वाणिज्यिक संचालन बंद होने के बाद, केवल 400 सहायता ट्रकों ने प्रवेश किया. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार WFP ने बताया कि अक्टूबर में किसी भी फूड ट्रक ने उत्तरी गाजा में प्रवेश नहीं किया है.
इजरायल और हमास के बीच पिछले एक साल से जारी जंग की कीमत बॉर्डर के दोनों तरफ रह रहे लोगों को चुकानी पड़ रही है. हालात अब इतने खराब हो चुके हैं कि लाखों लोगों पर भूखमरी का खतरा मंडरा रहा है. वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने शुक्रवार को सीएनएन को बताया कि अक्टूबर की शुरुआत से उत्तरी गाजा में कोई भोजन नहीं पहुंचा है, जिससे 10 लाख लोगों के भूखे रहने का खतरा है.
अगस्त में, लगभग 700 ट्रक उत्तरी गाजा में दाखिल हुए थे. WFP ने कहा कि सितंबर में, कब्जे वाले वेस्ट बैंक और जॉर्डन के बीच सीमा पर एलेनबी क्रॉसिंग पर वाणिज्यिक संचालन बंद होने के बाद, केवल 400 सहायता ट्रकों ने प्रवेश किया. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार WFP ने बताया कि अक्टूबर में किसी भी फूड ट्रक ने उत्तरी गाजा में प्रवेश नहीं किया है.
अब नहीं बांटे जा रहे फूड पार्सल
WFP ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा कि गाजा पट्टी में प्रवेश करने वाली सहायता महीनों में अपने सबसे निचले स्तर पर गिर गई है, जिससे संगठन को अक्टूबर में फूड पार्सल के वितरण को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा.
WFP ने कहा, 'अकाल का खतरा बना हुआ है. अगर मदद मिलना फिर से शुरू नहीं हुई तो इसका असर 10 लाख लोगों की जिंदगियों पर पड़ेगा.' रिपोर्ट के अनुसार मध्य गाजा की दो मुख्य बेकरियों को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार आटे और ईंधन की कमी के कारण बेकरियों का परिचालन बंद कर दिया गया है.
लेबनान में UN के शांति सैनिकों पर मंडरा रहा खतरा

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








